फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Took care of old bus stand before CM's rally

Rohtak News: सीएम की रैली से पहले ली पुराना बस अड्डा की सुध

Thu, 25 Apr 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Took care of old bus stand before CM's rally
झज्जर। पिछले लंबे समय से अनदेखी से जूझ रहे पुराना बस अड्डे की आखिरकार सुध ले ली गई है। 26 अप्रैल को पुराना बस अड्डा पर भाजपा की विजय संकल्प रैली आयोजित की जा रही है। इसके चलते पुराना बस अड्डा की तस्वीर बदली जा रही है। यहां पड़ी गंदगी, गंदे पानी को निकाला जा रहा है। इसके अलावा जहां गड्ढे बने हुए हैं या फिर ऊंची-नीचे जगह हैं, वहां पर मिट्टी की भरत कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिन से पुराना बस अड्डे की हालत को ठीक करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मंच, टेंट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुराना बस अड्डा परिसर में ही बने पुरानी खंडहर बिल्डिंग को भी बुलडोजर से तुड़वा दिया गया है। रैली से पहले पुराना बस अड्डा को नया लुक देने का काम किया जा रहा है। यहां बता दे कि पुराना बस अड्डा की हालत लंबे समय से खराब थी। यहां बरसात का पानी अब तक जमा था। यही नहीं आसपास के दुकानदार व अन्य लोग गंदगी तक डाल देते थे। गंदे पानी व गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही थी। यही नहीं पूरा दिन यहां पर स्मैकिये घूमते रहते थे। इस कारण वारदात का भी अंदेशा बना रहता था। अब रैली के चलते यहां साफ-सफाई का काम जोरों पर है।
विज्ञापन


लंबे समय से खाली पड़ी है जमीन
लंबे समय से यह जमीन खाली पड़ी हुई है। पहले शहर का बस अड्डा इसी जगह होता था, लेकिन नया बस अड्डा बनने के बाद यहां अवैध रूप से पार्किंग होती है। इसके अलावा पूरा दिन शरारती तत्व बैठे रहते हैं। आसपास के दुकानदार कई बार इसकी सफाई की मांग कर चुके थे। अब भाजपा की रैली और सीएम के आगमन के बहाने यहां की सफाई हुई है। इससे कुछ दिन दुकानदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप ने भी भेजा है प्रस्ताव
कुछ समय पहले भी नगर परिषद ने पुराना बस अड्डा की जमीन नगर परिषद के नाम ट्रांसफर करने का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव को सीएम को भेजा गया था ताकि यहां पर नगर परिषद कोई मॉल या अन्य भवन तैयार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed