फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Took a pledge to follow the ideals of Maharana Pratap

Rohtak News: महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the ideals of Maharana Pratap
39सीटीके19...मदवि में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पौधारोपण करते छात्र नेता जोगिंद्र जोगा व
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में वीरवार को विभिन्न विभागों में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ने महाराणा प्रताप के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को याद किया व पौधारोपण भी किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने व उनके बलिदान को स्मरण करने का संकल्प लिया। छात्र नेता जोगेंद्र सिंह जोग ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने अनेक यातनाएं सहते हुए भी मुगल शासक अकबर के खिलाफ अनेक युद्ध लड़े, लेकिन कभी झुके नहीं। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप बड़े योद्धा और क्रांतिकारी थे।

उन्होंने अपनी बहादुरी और पराक्रम का परिचय देते हुए 18 जून, 1576 को हल्दीघाटी के युद्ध में अपनी छोटी सी सेना को साथ लेकर अपने साहस, पराक्रम और दृढ़ता के साथ निडर भाव से हल्दीघाटी के युद्ध में विशाल मुगल सेना का मुकाबला किया। इस अवसर पर रवि कुमार, अजय, श्लोक, विपिन, मोहित, राहुल, संजय, परवीन, आजाद और महेश सहित विभिन्न विभागों के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed