{"_id":"57af90df4f1c1b352dee4c03","slug":"toll-pass-will-be-castly-form-august-15-government-not-given-full-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से टोल पर पास बनवाना हो जाएगा महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से टोल पर पास बनवाना हो जाएगा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 14 Aug 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
टाोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से तगड़ा झटका लगा है। टोल टैक्स के लिए बनने वाले पास के लिए मिलने वाली सब्सिडी नीति को प्रदेश सरकार ने रिन्यू नहीं किया है। इस कारण 15 अगस्त से बनने वाले पास का पूरा पैसा ग्राहक को ही देना होगा। जबकि पहले 235 रुपये के बनने वाले मासिक पास का केवल 60 रुपये ग्राहक को देना होता था, शेष 175 रुपये प्रदेश सरकार देती थी। लेकिन सब्सिडी पॉलिसी रिन्यू नहीं होने से अब पूरी राशि ग्राहक को देनी होगी।
मकड़ौली टोल प्लाजा के सीजीएम मेजर सतानंद चौहान ने बताया कि सरकार ने अपनी सब्सिडी नीति को इस साल रिन्यू नहीं किया है। इस कारण 15 अगस्त से टोल प्लाजा के आसपास रहने वाला जो भी ग्राहक टोल टैक्स का मासिक पास बनवाएंगे उन्हें पूरा पैसा देना होगा। चौहान ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) की नीति के तहत ही अब टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के पास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पास की सब्सिडी नीति को हर साल 15 अगस्त से पहले रिन्यू करती है, लेकिन इस साल अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।
बता दें कि पिछले साल भी प्रदेश सरकार ने सब्सिडी नीति को समय से रिन्यू नहीं किया था। लेकिन करीब एक माह बाद सरकार ने पॉलिसी को रिन्यू कर दिया। इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार नीति को रिन्यू कर देगी। रोहतक जिले के आसपास चार टोल प्लाजा हैं। एक टोल प्लाजा के करीब 20 किलोमीटर की आबादी को सब्सिडी पर पास बनाये जाते हैं। सरकार की ओर से सब्सिडी नीति को रिन्यू नहीं करने से प्रदेश की बड़ी संख्या इससे प्रभावित होगी। यही नहीं टोल प्लाजा पर आये दिन विवाद भी खड़ा हो सकता है।