{"_id":"67043d5106f3356ea305c8d4","slug":"told-about-increasing-professional-efficiency-rohtak-news-c-17-roh1019-520880-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुबह से लेकर दोपहर तक जाम से जूझते रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुबह से लेकर दोपहर तक जाम से जूझते रहा शहर
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया है। रोजाना जाम से लोग जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बेतरतीब तरीके से वाहनाें का चलाना और कुछ अवैध कट के कारण जाम लग रहा है। शहर में जब तक रोड इंजीनियरिंग पर काम नहीं होगा तब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा।
सोमवार को किला रोड, झज्जर रोड, सुपर चौक, शीला बाईपास, दिल्ली बाईपास पालिका बाजार और आंबेडकर चौक आदि स्थानों पर सुबह से दोपहर दो बजे तक जाम में करीब चार घंटे तक लोग फंसे रहे। लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोन किया तो मौके पर यातायात कर्मियों को भेजकर यातायात सुचारू करवाया।
शीला बाईपास
दोपहर को शीला बाईपास पर वाहनों के कट पर रोड पार करने के दौरान बेतरतीब तरीके से वाहनों को फंसा दिया जा रहा था। जिससे दोपहर करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक
आंबेडकर चौक पर पूरे शहर के वाहनों का दबाव आने के कारण सुबह 8 से 10 बजे तक और फिर एक से दो बजे तक वाहन निकल पाए हैं। चौक को पार करने में लोगों को 30 से 40 मिनट तक का समय लगा।
सोनीपत रोड
सोनीपत रोड पर अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को पांच मिनट के मार्ग को पार करने में आधा घंटे से अधिक समय लग रहा है। दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। यहां पर भी अकसर जाम की समस्या बनी रहती है और यातायात पुलिस ने इसे खत्म करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई है।
चुनाव के कारण कई दिन से यातायात व्यवस्था थोड़ी लचर हो गई थी। मगर चुनाव के बाद व्यवस्था काे पूरी तरह सुधार दिया जाएगा। सोमवार को कुछ समय के लिए जाम लगा था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे खत्म करा दिया गया था।
अमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक।