फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today there will be no traffic on the route from Delhi bypass to Medical turn

Rohtak News: आज दिल्ली बाईपास से मेडिकल मोड़ तक मार्ग पर नहीं होगा आवागमन

Wed, 12 Mar 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Today there will be no traffic on the route from Delhi bypass to Medical turn
11सीटीके33-मतगणना को लेकर पुलिस की ओर से डायवर्ट किए गए रूट का मैप। स्रोत : पुलिस
रोहतक। रोहतक और कलानौर में नगर निगम चुनाव के तहत मंगलवार को मतगणना होनी है। इसे देखते हुए पुलिस ने मतगणना स्थलों की चार चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। मतगणना केंद्र के चारों ओर की सुरक्षा में तीन राजपत्रित अधिकारी, 17 निरीक्षक और अन्य जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं, दिल्ली बाईपास से मेडिकल मोड़ तक आवागमन भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने मतगणना के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है। वहीं, खेड़ी साध, बलियाना, सुनारिया और बोहर में परिणाम के बाद किसी को हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा। इन स्थानों पर अलग से पुलिस बल तैनात किया जाएगा और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वज्रवाहन रहेगा। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक बैजेट व अन्य वस्तुएं अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान राइडर व पीसीआर गश्त पर रहेंगी। पुलिस की बैरिकेडिंग मेडिकल मोड़, पावर हाउस, दिल्ली बाईपास चौक व एमडीयू गेट नंबर 02 के सामने रहेगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और परिणाम के बाद हारे हुए प्रत्याशियों को ताना न मारें और न ही उनके समर्थकों पर फब्ती कसें। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा यातायात पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान
दिल्ली बाईपास चौक से मेडिकल मोड़ तक मार्ग पर आमजन के आवागमन मतगणना होने तक बंद रहेगा। यातायात डायवर्ट करने के लिए नाके लगाए गए हैं। नाकाबंदी से गुजरने के लिए सेक्टर-14, देव कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी के लोगों को पहचान पत्र दिखाना होगा।
आपातकालीन वाहनों को पीजीआईएमएस में जाने के लिए नाकाबंदी से छूट दी जाएगी। दिल्ली बाईपास से महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 01 या गेट नंबर 02 से प्रवेश कर पीजीआईएमएस की तरफ जा सकेंगे।

- शहर से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन चालक सोनीपत स्टैंड, शीला बाईपास होते हुए ही जा सकेंगे।
-डी-पार्क से दिल्ली बाईपास चौक की तरफ जाने वाले वाहन वाया मॉडल टाउन, शीला बाईपास चौक होते हुए जा सकेंगे।
-दिल्ली बाईपास चौक से शहर में जाने के लिए वाहन शीला बाईपास होते हुए या रुपया चौक, झज्जर चुंगी होते हुए जा सकेंगे।
-दिल्ली से आने वाले बस-ट्रक होटल मैनेजमेंट टी-पॉइंट से डायवर्ट किए गए हैं। वे नांदल भवन, बोहर नहर पुल से आ सकते हैं।
- जाट भवन से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को सोनीपत रोड, बोहर नहर पुल, आईएमटी से दिल्ली रोड पर रूट डायवर्ट किया है।

अधिकारी जाट कॉलेज के ग्राउंड में करेंगे वाहन पार्क
मतगणना के दौरान आने वाले अधिकारी और पोलिंग एजेंट के लिए अलग से पार्किंग बनाई गई है। ड्यूटी वाले अधिकारी अपने आईकार्ड साथ लेकर जाएंगे। मतगणना में ड्यूटी पर अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए जाट कॉलेज के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज और एमडीयू में करेंगे वाहन पार्क
पुलिस ने एजेंटों के लिए पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में पार्किंग बनाई गई है। मतगणना में आने वाले एजेंट अपना कार्ड लेकर आएंगे और पार्किंग में वाहन पार्क करें। सड़क पर वाहन खड़ा मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

यहां से मिलेगा प्रवेश
मतगणना में जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और एजेंटों के लिए दिल्ली रोड स्थित जाट स्कूल के गेट से प्रवेश मिलेगा, जबकि जिला प्रशासन ने छोटूराम पॉलिटेक्निक के ब्लॉक-1 में मीडिया सेंटर बनाया है। यहां पर मीडिया कर्मी अपने संस्थान का पहचान पत्र लेकर आएंगे तो उनको प्रवेश दिया जाएगा। मीडियाकर्मी वाहनों के साथ छोटूराम पॉलिटेक्निक गेट, दिल्ली रोड से प्रवेश कर सकेंगे जबकि छोटूराम लॉ कॉलेज की पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed