{"_id":"62ba0321d46fe25e167855ca","slug":"today-there-will-be-drinking-water-supply-with-cuts-rohtakcity-news-rtk6507606133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती के साथ आज होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती के साथ आज होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहरवासियों को मंगलवार को भी पेयजल संकट झेलना पड़ेगा। बुधवार से दोनों समय पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होगी। सिंचाई विभाग सोमवार की देर रात खुबडू हेड से जेएलएन नहर में पानी छोड़ेगा, जो मंगलवार को जलघरों में पहुंच जाएगा।
शहर की पेयजल आपूर्ति जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) और भालौठ सब-ब्रांच (बीएसबी) नहरों में पानी के आने पर निर्भर है। जैसे ही इन नहरों में पानी आने का रोस्टर गड़बड़ाता है, वैसे ही पेयजल संकट पैदा हो जाता है। इसकी वजह यह है कि भले ही कागजों में जन स्वास्थ्य विभाग के जलघरों में पानी की भंडारण क्षमता 11 दिन की है मगर समुचित सफाई नहीं होने की वजह से करीब आठ दिन ही बची है। इन दिनों पानी की संकट जेएलएन नहर में चार दिन देरी से पानी आने की वजह से पैदा हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि एक वक्त में करीब 50 मिनट की पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जब अधिकारियों ने बीएसबी में पानी छोड़ने के लिए अधिकारियों से संपर्क साधा, तो उन्होंने नहर की सफाई का काम चलने की वजह से इनकार कर दिया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता ने शहर में गंभीर पेयजल संकट पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की, जिस पर सोमवार की देर रात जेएलएन नहर में पानी छोड़ना का आश्वासन मिला है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जेएलएन में सोमवार की रात पानी छोड़ दिया जाता है, तो बुधवार से दोनों समय समुचित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
जेएलएन नहर में सोमवार की रात को पानी छोड़ दिया जाएगा, जो मंगलवार तक जलघरों तक पहुंच जाएगा। अब पेयजल आपूर्ति कब सुचारु होगी, इसके बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही बता सकेंगे।
विज्ञापन
अरुण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता जेएलएन
सिंचाई विभाग यदि आज रात पानी छोड़ देता है, तो मंगलवार की दोपहर तक जलघरों तक पहुंच जाएगा। बुधवार से शहर में दोनों समय पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग