{"_id":"62c34627e2d6b66ca67a00f7","slug":"today-the-issues-of-sewer-and-drinking-water-will-resonate-in-the-house-rohtakcity-news-rtk651426046","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सदन में गूंजेगा सीवर व पेयजल के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सदन में गूंजेगा सीवर व पेयजल के मुद्दे
विज्ञापन
रोहतक। शहर की सरकार का मंगलवार की सुबह नौ बजे से सदन आहूत होगा। इसमें विकास कार्यों के प्रशासन, मेयर और पार्षदों के 240 एजेंडों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्षद अपने टेबल एजेंडा भी रखेंगे। इसके लिए सोमवार को निगम के अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
निगम हाउस की बैठक जिला विकास भवन में होगी। इसमें शहर के विकास कार्यों के अलावा पेयजल, सीवरेज, टूटी सड़क, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्या पर चर्चा होगी। एजेंडे में पार्षदों ने कई सवालों के जवाब निगम अफसरों के सामने रखे हैं, जिससे अवगत कराया जाएगा। पार्षदों के अधिकांश एजेंडा जलनिकासी व सीवरेज की समस्या को लेकर हैं।
हाउस में विभिन्न वार्डों के रखे जाने वाले एजेंडे
- वार्ड-एक : 500 मीटर सीवर लाइन डालना, सिंहपुरा एसटीपी चालू करना, 60 फीसदी कच्ची व टूटी गलियों को बनाना है।
- वार्ड चार : आठ एजेंडा में हर वार्ड की तरह चार लाख रुपये के काम नहीं होना, माता दरवाजा बूस्टर का काम चालू कराना, गोहाना अड्डे से डेयरी मोहल्ला तक पाइप लाइन बिछवाना,
विज्ञापन
- वार्ड-पांच : पिछली मीटिंग में लिखवाए काम न होना, चार श्मशान भूमि को स्वीकृत करना,
- वार्ड-छह : अमृत प्रोजेक्ट के कामों का समय बढ़ाने की वजह, पार्कों पर होने वाले खर्च का ब्योरा, कृष्णा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी के साथ लगते नालों की सफाई व पक्का नहीं करना।
- वार्ड-आठ : लाढ़ौत रोड पर शास्त्री नगर, बसंत विहार में पानी सप्लाई में दिक्कत, उत्तम विहार, आजादगढ़, न्यू विशाल नगर, लाढ़ौत रोड, सूर्य नगर, बसंत विहार में सीवर ओवरफ्लो व दूषित पेयजल आपूर्ति।
- वार्ड-9 : सेक्टर तीन-चार में बरसाती पानी की निकासी के टूटे पाइपों की मरम्मत, सेक्टर-दो पार्क का लेबल सड़क के बराबर कराना।
- वार्ड -11 : मुख्य सड़कों, सेक्टरों में सीसीटीवी, सेक्टर-एक हाउसिंग बोर्ड में रबड़ कोटेड तार लगवाने, सेक्टर-14 को देवीलाल पार्क से जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज बनवाना।
वार्ड-12 : रामगोपाल कॉलोनी, तिलक नगर, देव कॉलोनी, कमल कॉलोनी, भरत कॉलोनी की कुछ गलियों में पानी की लाइन बिछवाने, कच्ची गलियों को पक्का कराने, सेक्टर दो-तीन पार्ट सोनीपत रोड पर ग्रीन बेल्ट की जगह-जगह से टूटी दीवार बनवाना।
- वार्ड- 13 : विरोध के बावजूद बार-बार इंटरलॉकिंग के टेंडर जारी करना, गांधी कैंप बाजार से स्थायी अतिक्रमण हटवाना, पीजी, गेस्ट हाउस व ऊंचे घरों में आग बुझाने के स्थायी प्रबंध कराना, मानसरोवर कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति कराना।
वार्ड-14 : आदर्श नगर में पेयजल समस्या का निदान, अशोका चौक से लेबर चौक तक रोड का निर्माण।
वार्ड-15 : लेबर चौक से आर्य नगर तक सड़क निर्माण, सड़कों की मरम्मत के लिए दस लाख रुपये के कार्य स्वीकृत करना, धनीपुरा चौक का निर्माण प्रमुख एजेंडा है।
वार्ड-16 : चार माह से गंदे पानी की सप्लाई पर जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग, जनस्वास्थ्य विभाग से सड़क खोदने पर चार्ज लेना,
वार्ड-18 : न्यू जनता कॉलोनी, जनता कॉलोनी व न्यू राजेंद्रा कॉलोनी की गलियों में पानी की लाइन बिछवाना व गंदे पानी की समस्या का निदान कराना,
वार्ड-20 : साल 2014-15 में झज्जर रोड पर एक श्मशान घाट मंजूर हुआ था। उस पर टेंडर निकाल एक फर्म को एक करोड़ 44 लाख का टेंडर दिया था। आचार संहिता के कारण काम चालू नहीं हो पाया। काम क्यों नहीं हुआ अफसरों से पूछा जाएगा।
वार्ड-22 : सुनारिया कलां से झज्जर रोड तक रास्ता बनवाना।