{"_id":"6165ee348ebc3efbc60ab93d","slug":"today-is-the-last-chance-for-admission-in-ug-rohtak-news-rtk626851586","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में दाखिले का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में दाखिले का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए बुधवार को अंतिम मौका है। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 13 अक्तूबर के बाद किसी भी कॉलेज में विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर, ऐन मौके पर कई विद्यार्थियों द्वारा एडमिशन कैंसिल करवाने से कॉलेज परेशानी में आ गए हैं। कॉलेजों ने बुधवार को भी फिजिकल काउंसिलिंग रखी है।
यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि 11 अक्तूबर थी, 11 को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। जिन विद्यार्थियों ने 11 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, उन्हें अपने पसंदीदा कॉलेज में दाखिला लेने को दो दिन दिए गए थे। यह समय सीमा भी बुधवार को खत्म हो जाएगी। सभी कॉलेजों ने मेरिट के आधार पर अपनी सीटें भर ली थीं। लगभग सभी कॉलेजों में जनरल वर्ग की सीटें कुछ विषयों को छोड़कर भर गई थीं। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों में बहुत से विद्यार्थियों अपने दाखिले कैंसिल करवा लिए, जिससे सीटें फिर खाली हो गई हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन बंद है, ऐसे में सीटें भरना कॉलजों के लिए चुनौती बन गया है। अगर सीटें खाली रह गई तो उन्हें नुकसान होगा। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए थे। सबसे पहले इस कॉलेज की सीटें भर गईं थीं। लेकिन एनआरएस भी इस समस्या से जूझ रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि कुछ विद्यार्थियों ने दाखिले कैंसिल करवाए हैं, उनके लिए बुधवार को फिजिकल काउंसिलिंग रखी गई है। यही हाल गौड़ ब्राह्मण कॉलेज का भी है। यहां भी पहले सीटें भर गई थीं, लेकिन ऐन मौके पर चुनिंदा विद्यार्थियों ने दाखिले कैंसिल करवा दिए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि ऐन मौके पर सीटें खाली हो गई हैं, लेकिन ये सिर्फ उन्हीं को मिल सकती है, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन करवा रखा होगा। अगर उच्च शिक्षा निदेशालय अंतिम तिथि बढ़ाए तो ही समस्या हल होगी। वहीं, जाट कॉलेज में भी ऐन मौके पर कई सीटें खाली हो गईं। अब कॉलेज उन विद्यार्थियों को फोन कर रहा है, जिनके नाम वेटिंग लिस्ट में थे। जाट कॉलेज में भी बुधवार को ओपन काउंसिलिंग होगी।