{"_id":"7401346ff2e3bc1616ad73f776b42c35","slug":"today-cm-will-oth-to-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों को आज रोहतक में शपथ दिलाएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों को आज रोहतक में शपथ दिलाएंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर के सरपंच सोमवार को रोहतक में शपथ लेंगे। दिल्ली रोड स्थित सीआर पॉलीटेक्निक ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर सरपंचों को शपथ दिलाएंगे।
समारोह में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क भी संबोधित करेंगे। समारोह स्थल पर एक गेट से वीआईपी तो दूसरे से सरपंचों और अन्य लोग प्रवेश करेंगे। समारोह 11 बजे शुरू होगा जो 12.30 बजे तक चलेगा। सरपंचों को सरकारी योजनाओं के लिए जागरूक भी किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
डीसी डीके बेहेरा ने बताया कि समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए जाट कॉलेज के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी जिलों के सरपंच उनके जिले के नाम के क्रमानुसार बैठेेंगे। इस क्रम में अंबाला जिले के सरपंच सबसे आगे तो मेजबान रोहतक के सरपंच सबसे पीछे बैठेंगे।
विज्ञापन
सरपंचों के लिए खाना उनकी सीट पर ही पहुंचेगा। समारोह स्थल पर लोगों के लिए पीने के पानी के साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। विभिन्न सड़कों पर संकेतक भी लगाए गए हैं। इस दौरान सीटीएम मनोज खत्री, हुडा के संपदा अधिकारी महेंद्रपाल, विकास एवं पंचायत विभाग के नोडल ऑफिसर अनिल भारद्वाज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान मौजूद रहे।
सरपंच पति भी बैठ सकेंगे
प्रदेश में जितने सरपंच हैं, उससे अधिक कुर्सियां लगाई गईं हैं। जिस पर महिला सरपंचों के साथ आने वाले परिजन या पति बैठ सकेंगे।
पंचायत विभाग के निदेशक और डीसी ने लिया जायजा
समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा, डीसी डीके बेहेरा, एडीसी अमित खत्री सहित अन्य अधिकारी पहुंचे