फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To score 100 percent in mathematics, practice regularly by solving problems in writing.

Rohtak News: गणित में 100 फीसदी अंक पाने हैं तो नियमित लिखित अभ्यास करें

Sat, 10 Jan 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
To score 100 percent in mathematics, practice regularly by solving problems in writing.
10jjrp01- कुंजन देशवाल
रोहतक। गणित में 100 प्रतिशत अंक पाने हैं तो नियमित लिखित अभ्यास करें। विद्यार्थियों को अच्छे अंकों के लिए फॉर्मूला और थ्योरी का प्रतिदिन 15-20 मिनट रिवीजन करना चाहिए। विद्यार्थी सभी हल किए गए उदाहरण के साथ सबसे पहले एनसीईआरटी को अच्छे से पढ़ें, इसके बाद ही किसी रेफरेंस बुक की ओर जाएं।
विज्ञापन

40 अंकों का प्रश्नपत्र मुख्यत स्मरण (रिमेंबरिंग) व समझ (अंडर स्टैंडिंग) पर आधारित होता है। यह अधिकतर एनसीईआरटी से ही पूछा जाता है। इस सीमित समय में विद्यार्थी बिना तनाव के अभ्यास करें। यह सुझाव डीएवी स्कूल रोहतक की शिक्षिका मंजू गुगनानी का है।
विज्ञापन

मंजू गुगनानी कहती हैं कि विद्यार्थी गणित के हर अध्याय के लिए माइंड मैप तैयार करें ताकि अवधारणाएं व मूल बातें जल्दी दोहराई जा सकें। स्टेप वाइज हल लिखने का अभ्यास करें, सही उत्तर के साथ सही विधि लिखना भी उतना ही जरूरी है। गलतियों की सूची बनाएं। जो प्रश्न बार-बार गलत होते हैं, उन्हें अलग से नोट करें और दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, सैंपल पेपर में जो प्रश्न पहली बार में हल न हों उन्हें चिह्नित करें। उन प्रश्नों को किसी से समझें और बार-बार अभ्यास करें। परीक्षा से तीन दिन पहले केवल इन्हीं प्रश्नों का रिवीजन करें।
गणित के लिए कैलकुलेशन साफ रखें, ओवरराइटिंग से बचें, बीच-बीच में लाइन छोड़ते चलें। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट दें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और कमजोरी पहचान में आती है। उत्तर को दोबारा जांचें, विशेषकर चिह्न (+, −), इकाइयां और स्टेप।
------------

ज्योमेट्री और त्रिकोणमिति से आते हैं 5-5 अंक के सवाल
मंजू गुगनानी ने बताया कि विद्यार्थी बहुपद (पॉलिनोमियल) के अल्फा (α) व बीटा (β) से संबंधित प्रश्न अवश्य अभ्यास करें। इनसे तीन अंकों का प्रश्न आता है। सांख्यिकी (स्टेटिस्टिक्स) के मिसिंग फ्रीक्वेंसी वाले प्रश्न अवश्य अभ्यास करें। इससे पांच अंकों का प्रश्न आने की पूरी संभावना रहती है। पेयर ऑफ लीनियर इक्वेशन्स, एपी, ज्योमेट्री और त्रिकोणमिति के अनुप्रयोग अध्यायों के एप्लिकेशन बेस्ड प्रश्नों की अतिरिक्त प्रैक्टिस जरूर करें। यहां से भी 5-5 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। त्रिकोणमिति की अभ्यास प्रश्नावली 8.3 अवश्य करें।
---------------
केस स्टडी टाइप प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें
मंजू गुगनानी ने कहा कि वृत्तों से संबंधित क्षेत्र को पुरानी एनसीईआरटी से भी अवश्य दोहराएं, क्योंकि वहां से प्रश्न पूछे जाते हैं। इससे तीन अंकों का प्रश्न आने की संभावना रहती है। योग्यता आधारित प्रश्न और केस स्टडी टाइप प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। कहा कि अंकों के सुधार के लिए विद्यार्थी पिछले वर्षों के प्रश्न और सीबीएसई का सैंपल पेपर अवश्य अभ्यास करें। इससे मनोबल बढ़ेगा।

----------

गणित 100/100
विषय चाहे कोई भी हो, रटने के बजाय वैचारिक स्पष्टता से अधिक अंक आते हैं। मेरी सफलता का सबसे बड़ा आधार एनसीईआरटी की किताबें रहीं जिन्हें मैंने गहराई से पढ़ा। कभी भी गणित के फॉर्मूलों को रटने की कोशिश नहीं की बल्कि हर अध्याय के कॉन्सेप्ट को समझने पर ध्यान दिया। कठिन कॉन्सेप्ट को याद रखने के लिए मैंने एक अलग नोटबुक बनाई थी जिसमें मैं सभी महत्वपूर्ण नाम व डायग्राम लिखकर अभ्यास करती थी। इससे मुझे परीक्षा के समय बहुत मदद मिली। अपना उत्तर जितने व्यवस्थित व साफ-सुथरे तरीके से लिखते हैं, इसका आपके अंकों पर बड़ा असर पड़ता है। मैंने पिछले वर्षों के सैंपल पेपर को बार-बार हल किया। इससे मेरा समय प्रबंधन व आत्मविश्वास बेहतर हुआ।

कुंजन देशवाल, संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास

10jjrp01- कुंजन देशवाल

10jjrp01- कुंजन देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed