फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To prevent the false announcements from getting exposed, BJP announced the elections before time: Deepender

झूठी घोषणाओं की पोल न खुल जाए, इसलिए भाजपा ने समय से पहले चुनाव की घोषणा कराई : दीपेंद्र

Mon, 26 Aug 2024 07:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
To prevent the false announcements from getting exposed, BJP announced the elections before time: Deepender
रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि दस साल तक भर्तियों को लटकाने, भटकाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने वाली भाजपा अब जाते-जाते गुमराह करने का प्रयास कर रही है। झूठी घोषणाओं की पोल न खुल जाए, इसलिए समय से पहले विधानसभा चुनाव की घोषणा करवा दी। अब युवा भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में उन्होंने दावा किया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार लटकी पड़ी तमाम भर्तियों को तत्परता के साथ पूरा करेगी। साथ ही भर्तियों के लिए चयनित युवाओं को भी बिना देरी के ज्वाइन करवाया जाएगा। हुड्डा ने कहा है कि युवा भाजपा के बहकावे में न आएं और पेपर की पूरी तैयारी रखें, क्योंकि कांग्रेस सरकार पहले ही साल एक लाख नई भर्तियां करने जा रही है। तमाम भर्तियां पूरी तरह पेपर और योग्यता के आधार पर होंगी। इसके लिए पार्टी बाकायदा भर्ती प्रक्रिया और जॉब कैलेंडर जारी करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) को लेकर भी भाजपा दुष्प्रचार कर रही है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर कौशल निगम के तहत लगे कर्मियों को नियमित नीति बनाकर पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed