फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tin shed flew into the street due to the storm, 26 pillars and 38 trees fell

Rohtak News: आंधी से टिन शेड उड़कर गली में गिरा, 26 खंभे और 38 पेड़ गिरे

Thu, 22 May 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tin shed flew into the street due to the storm, 26 pillars and 38 trees fell
21सीटीके36...तेज आंधी के दौरान सोनीपत रोड पर सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
रोहतक। मौसम में दिनभर बदलाव जारी रहा। सुबह तेज धूप खिली। दोपहर को लू के थपेड़ों ने परेशान किया। शाम को करीब 7 बजे धूलभरी आंधी शुरू हो गई। आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर 26 खंभे और 38 पेड़ गिर गए।
विज्ञापन

चिन्योट कॉलोनी में सीमेंट का टिन शेड उड़कर गली में जा गिरा। गनीमत रही कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। यही नहीं, 23 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में अभी गर्माहट बनी रहेगी। मौसम में 23 मई तक बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। गर्म हवाओं के कारण गर्माहट अभी कम नहीं होगी। इसी कड़ी में बुधवार शाम को धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी से शहर के डीएलएफ कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मॉडल टाउन, तिलक नगर, भरत कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, प्रीत विहार, चिन्योट कॉलोनी, जनता कॉलोनी, हाउसिंह बोर्ड, प्रेम नगर, पुराना शहर समेत विभिन्न इलाकों एक से दाे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कंट्रोल रूम में नहीं उठाया फोन
ग्रामीण इलाकों में भी पेड़ व पोल गिरने से बिजली के तार टूट गए, जिससे लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली उपभोक्ता विक्रम, ओमप्रकाश, सुनील ने बिजली समस्या के लिए निगम में शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया तो कंट्रोल रूम में फोन ही नहीं उठाया।
इस कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई चरमरा गई। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में एक से दो घंटे बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

आज कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी संभावित
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है।

दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 मई की रात से एक बार फिर से मौसम में बदलाव व बारिश की संभावना है।

21सीटीके36...तेज आंधी के दौरान सोनीपत रोड पर सड़क पर गिरा पेड़। संवाद

21सीटीके36...तेज आंधी के दौरान सोनीपत रोड पर सड़क पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed