फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tilyar threat, bird flu in the lake, samples for the birds, birds in denger

तिलयार झील में भी बर्ड फ्लू का खतरा, पक्षियों के लिए गए सेंपल

Sat, 05 Nov 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 05 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tilyar threat, bird flu in the lake, samples for the birds, birds in denger
BirdFlue - फोटो : Bureau
हिसार में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को वाइल्ड लाइफ और एनीमल हसबैंडरी के अधिकारियों ने तिलयार झील का मुआयना किया। टीम ने कई प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ स्थानीय पक्षियों के सेंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


बर्ड फ्लू का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूं तो तिलयार जू में शुरुआत से ही सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन हिसार में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। तिलयार के टूरिस्ट ऑफिसर चंद्रभान ने बताया कि दोपहर के समय वाइल्ड लाइफ और एनीमल हसबैंडरी की टीम झील पर पहुंची। टीम ने झील का मौका मुआयना कर सुरक्षा के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर झील पर आए हुए कई प्रवासी पक्षियों समेत स्थानीय पक्षियों के भी सेंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक तिलयार झील या जू में ऐसा कोई संदिग्ध पक्षी नहीं मिला है, जिससे बर्ड फ्लू के फैलने की आशंका हो, लेकिन फिर भी स्थानीय अधिकारी कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। सतर्कता बरतते हुए झील के चारों तरफ केमिकल युक्त चूना भी डाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी पक्षी न फैला दें बर्ड फ्लू 
दरअसल, सर्दियों के शुरुआत में अक्सर दूसरे देशों से प्रवासी पक्षी उत्तरी भारत में आते हैं, क्योंकि यहां पर सर्दी के मौसम में भी पक्षियों को खाने-पीने के लिए कोई समस्या नहीं होती। तिलयार झील भी प्रवासी पक्षियों का ही महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। चिकित्सकों की मानें तो बर्ड फ्लू का वायरस भी प्रवासी पक्षियों से ही आता है। इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

पर्यटकों से अपील, न दें मैदा का खाद्य पदार्थ 
बर्ड फ्लू के डर के कारण सभी तरह की सतर्कता बरती जा रही है। वाइल्ड लाइफ और एनीमल हसबैंडरी की टीम ने तिलयार पर आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि पक्षियों को मैदा से बनी कोई भी खाद्य सामग्री न दें। यहां तक कि पक्षियों को ब्रेड आदि भी न दी जाए। 


झील में सभी पक्षी स्वस्थ हैं, लेकिन फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। तिलयार पर आने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। 
- चंद्रभान, टूरिस्ट ऑफिसर तिलयार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed