फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three youths looted businessman's Scorpio on three bikes.

Rohtak News: तीन बाइक तीन युवकों ने कारोबारी की स्कॉर्पियो लूटी

Sun, 21 Apr 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three youths looted businessman's Scorpio on three bikes.
बहादुरगढ़। शनिवार रात फैक्टरी से घर जा रहे एक कारोबारी से तीन बाइक सवार युवकों ने स्काॅर्पियो लूट ली। आरोप है कि आरोपी गाड़ी के अलावा मोबाइल, घड़ी व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में भुगतभोगी ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी लाइनपार क्षेत्र के छोटूराम नगर में फैक्टरी है। वह शनिवार की रात फैक्टरी में काम खत्म होने के बाद अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-रोहतक रोड पर गौरैया टूरिज्म कांप्लेक्स के पास पहुंचा तो कुछ सामान लेने के लिए उसने अपनी गाड़ी सड़क पर रोक ली। सामान लेकर गाड़ी में जैसे ही वह बैठा तो एक मोटरसाइकिल उनकी गाड़ी के पास आकर रुकी। उस पर तीन युवक सवार थे। तीनों बाइक से उतरे और उसे जोर जबरदस्ती करते हुए गाड़ी से नीचे उतार दिया। धक्का देकर उसे सड़क पर गिरा दिया और गाड़ी के अलावा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इनमें से दो युवक गाड़ी में सवार हो गए। जबकि तीसरा बाइक लेकर भाग गया। तीनों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed