फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three youths carrying a consignment of firecrackers in the car arrested

कार में पटाखे की खेप ले जा रहे तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three youths carrying a consignment of firecrackers in the car arrested
रोहतक। पुलिस ने तीन लोगों को कार में पटाखे की खेप ले जाते समय गिरफ्तार किया है। लाढ़ौत रोड पर नाका लगाकर पकड़े गए इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई सत्यप्रकाश ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक दिल्ली नंबर की कार में तीन युवक गोहाना से पटाखे लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद लाढ़ौत रोड पर नाका लगाया गया। वाहनों की जांच करते समय दिल्ली नंबर की कार दिखाई दी। इसमें तीन युवक सवार थे। कार में काफी मात्रा में पटाखे रखे थे। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान दिल्ली के भाग्य विहार मदनपुर डबास निवासी विक्रम, कुंदन व देव कुमार के रूप में दी। कार की डिक्की में भी काफी मात्रा में पटाखे मिले। इनकी गिनती करने पर नौ पैकेट गिफ्ट पैक अलग-2 पटाखे, नौ पैकेट हेलिकॉप्टर चक्री, तीन पैकेट अनार, पांच पैकेट चक्री, नौ पैकेट फुलझड़ी, तीन पैकेट छोटी फुलझड़ी, 35 पैकेट सुतली बम, दो पैकेट रॉकेट, सात बार पांच स्प्रींग फुलझड़ी, दो पैकेट मटका अनार, 70 डिब्बे बुलेट बम, तीन (12) स्टार रॉकेट व छह पैकेट रॉकेट मिले। इन पटाखों की खरीद या बिक्री का न तो उनके पास लाइसेंस मिला न किसी तरह की अनुमति। इसके चलते तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed