{"_id":"5ffde0cd8ebc3e3406244209","slug":"three-young-guests-in-the-joo-family-due-to-the-quiet-atmosphere-of-the-lockdown-rohtakcity-news-rtk590590343","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के शांत माहौल के चलते जू परिवार में आए तीन नन्हे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के शांत माहौल के चलते जू परिवार में आए तीन नन्हे मेहमान
विज्ञापन
तिलियार के मिनी जू स्थित बाड़े में धूप में मस्ती करते शावक। फोटो अनुराग श्रीवास्तव।
- फोटो : RohtakCity
विकास सैनी
रोहतक। लॉकडाउन का शांत व प्रदूषण रहित माहौल शहर के चिड़ियाघर परिवार को खूब रास आया। महामारी के कारण बंद चिड़ियाघर में दर्शकों को लुभाने तीन नन्हे मेहमान और आ गए। इसमें एक बंगाल टाइगर व दो तेंदुआ शावक हैं। चिड़ियाघर में ऐसा पहली बार हुआ है जो इस प्रजाति के कुनबे में विस्तार हुआ है। फिलहाल इन्हें व्यस्क होने तक अलग रखा गया है। कोरोना महामारी के कारण अभी चिड़ियाघर बंद है, खुलते ही लोगों ने यह नन्हे मेहमान उछलते कूदते नजर आएंगे।
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगना नर बंगाल टाइगर सागर और मादा आशा को एकांत माहौल खूब रास आया। शायद यही वजह रही कि पहली बार रोहतक चिड़ियाघर का यह परिवार दो से तीन हो पाया। आशा ने पांच महीने पहले शावक को जन्म दिया। इसे फिलहाल पिता सागर से अलग रखा गया है। इसे व्यस्क होने तक अलग रखा जाएगा। शावक ने भी मां का दूध छोड़कर मांस खाना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसे आम लोगों की नजरों से दूर रखा गया है। शावक को पिता के बडे़ पंजों व गुस्से से सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल चिड़ियाघर महामारी के कारण बंद चल रहा है। जल्द ही सागर फैमिली जू में लोगों का मनोरंजन करते नजर आएगी।
तेंदुआ परिवार में दो शावकों से आई खुशी
लॉकडाउन में नर तेंदुआ सन्नी व मादा दुर्गा के लिए भी एकांत माहौल परिवार बढ़ाने में सहायक साबित हुआ। चिड़ियाघर में करीब दो साल पहले आए इस जोड़े ने लॉकडाउन में साथ रहते हुए अपना परिवार बढ़ाया है। यहां पहली बार तेंदुए के इस जोडे़ ने दो शावकों को जन्म दिया है। ये साढ़े चार महीने के हैं। फिलहाल इन शावकों को भी मां के साथ अलग रखा गया है। इनके पिता सन्नी को भी सागर की तरह अलग रखा गया है। ऐसा शावकों की सुरक्षा के लिए किया जाना बताया गया है। इन्हें भी लोगों की नजरों से बचा कर रखा है। व्यस्क होने पर ही इन्हें भी इनके माता-पिता के साथ छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
---------
व्यस्क होने पर भिवानी चिड़ियाघर भेजे तीन शेर शावक
चिड़ियाघर में पहले केवल टाइगर सौरभ था। वह अकेला बुजुर्ग नर अपनी आयु पूरी करके चल बसा था। तेंदुए भी बाद में आए। इनमें दो को तो रेस्क्यू में पकड़ा गया था। अब यहां चार व्यस्क व दो शावक तेंदुए हैं। टाइगर भी दो से तीन हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। यही नहीं यहां पीपली चिड़िया घर से लाए गए तीन शेर शावक (लायन) भी व्यस्क हुए हैं। गीता, सुधा व अर्जुन को अब भिवानी चिड़िया घर भेज दिया गया है। यहां इन्हें मानकों के अनुरूप सुरक्षित जगह नहीं होने के चलते ऐसा करना पड़ा।
--
चिड़ियाघर में लॉकडाउन के दौरान तीन नन्हे मेहमान आए हैं। इसमें टाइगर सागर व आशा का शावक व तेंदुए सन्नी व दुर्गा के दो शावक शामिल हैं। इन्हें अभी लोगों की भीड़ से अलग रखा गया है। इनके व्यस्क होने पर लोगों के सामने लाया जाएगा।
श्रीनिवास, इंस्पेक्टर, चिड़ियाघर, वन्य प्राणी विभाग

तिलियार के मिनी जू में मादा तेदुआ ने दो शावकों को जन्म दिया है, बाड़े के पास खड़े शावक।- फोटो : RohtakCity

तिलियार के मिनी जू में पिजड़े के अंदर बाघ का शावक। - फोटो : RohtakCity

तिलियार के मिनी जू में बाघिन आशा ने एक शावक को जन्म दिया पिजड़े के बाहर खड़ा बाघ सागर। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity