{"_id":"662c43eacae32899cd0d6364","slug":"three-students-passed-super-100-exam-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109825-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन विद्यार्थियों ने सुपर-100 की परीक्षा पास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन विद्यार्थियों ने सुपर-100 की परीक्षा पास की
Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित सुपर 100 की परीक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर के तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा श्रुति, वाणी और अनुज ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन तीनों विद्यार्थियों को प्रदेश के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ तैयारी करने का अवसर मिलेगा जो अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहते हैं। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सफल होने वाले विद्यार्थियों को आज प्रार्थना सभा में प्रोत्साहित भी किया गया। सभी शिक्षकों ने तीनों सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। आचार्य जोगेंद्र सिंह ने कहा कि जो विद्यार्थी मेहनत से काम करते हैं सफलता उन्हें अवश्य मिलती है उन्होंने वाणी श्रुति और अनुज के पीठ तक आते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन