फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three students caught cheating in Hindi paper

Rohtak News: हिंदी के पेपर में नकल करते तीन विद्यार्थी पकड़े

Tue, 24 Mar 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three students caught cheating in Hindi paper
03-तनाव हुआ दूर...रोहतक के मॉडल टाउन ​​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में - फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की हिंदी की परीक्षा में मंगलवार को तीन विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। एसडीएम व चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने शहर के मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्ची से नकल करने पर तीनों विद्यार्थियों का केस बनाया।

जिले के 38 केंद्रों पर मंगलवार को 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर हुआ। जिले के कुल 8,460 विद्यार्थियों में से 8,302 ने परीक्षा दी। 158 गैरहाजिर रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं, परीक्षा देकर आए विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिंदी का पेपर काफी संतुलित व सरल रहा। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। उत्तर लिखने व समझने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही आए हुए थे जिससे प्रश्नों के उत्तर लिखने में कोई कठिनाई नहीं आई। नियमित अध्ययन करने वालों के लिए पेपर अच्छा था।

- थीरमा, परीक्षार्थी

पेपर में गद्यांश व पद्यांश के प्रश्न काफी स्पष्ट व समझने योग्य पूछे गए थे। पेपर में हिंदी की व्याकरण भी सीधी और सरल थी। पेपर को समयानुसार पूरा करके आई हूं।


- किरण, परीक्षार्थी

03-तनाव हुआ दूर...रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में

03-तनाव हुआ दूर...रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में- फोटो : सांकेतिक

03-तनाव हुआ दूर...रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में

03-तनाव हुआ दूर...रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed