फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three students beaten up in MDU hostel, students surrounded Vice Chancellor's residence

एमडीयू छात्रावास में तीन छात्रों को पीटा, विद्यार्थियों ने कुलपति आवास घेरा

Fri, 15 Apr 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three students beaten up in MDU hostel, students surrounded Vice Chancellor's residence
एमडीयू के वीसी आवास के पास धरने पर बैठे छात्रों को समझाते डीन प्रो राजकुमार। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
एमडीयू के (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी) छात्रावास में वीरवार को विद्यार्थियों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन विद्यार्थियों को बुरी तरह पीटा। इनमें से दो को चोटें आने पर पीजीआई ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में 15-16 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर, देर रात गुस्साए विद्यार्थियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कुलपति आवास का घेराव किया। यहां देर रात तक विद्यार्थी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

कैंपस में मारपीट पर नहीं लगा रहा अंकुश
एमडीयू कैंपस में मारपीट के मामलों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। छात्रावास संख्या दो व छह के विद्यार्थियों के बीच हुई मारपीट मामले में विद्यार्थियों ने वीरवार रात कुलपति आवास का घेराव किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, चीफ वार्डन डॉ. रणदीप राणा व अन्य विद्यार्थियों की समस्या सुनने पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विवि की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

गार्ड बोले, हम खुद को बचाएं या तुम्हें
विद्यार्थियों का कहना था कि हॉस्टल में आए दिन मारपीट हो रही है। कैंपस में विद्यार्थी सुरक्षित नहीं हैं। यहां होने वाले झगड़ों में कुछ खास विद्यार्थी शामिल रहते हैं। इनकी दहशत बनी हुई है। यही हाल रहा तो विद्यार्थियों का हॉस्टल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले विद्यार्थियों से बचाव के लिए सुरक्षा मांगी तो सुरक्षा कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि हम खुद को बचाएं या तुम्हें। ऐसे में हम कैसे सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन ने दिलाया कार्रवाई का विश्वास
डीन ने उन्हें उचित कार्रवाई का विश्वास दिलाया। इस पर विद्यार्थियों ने कुलपति से मिलने की बात रखी। काफी बहस के बाद डीन ने पांच सदस्यों को कुलपति से मिलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर विद्यार्थी अड़ गए। देर रात तक बहस जारी रही। कुलपति से मिलने की जिद में विद्यार्थी देर रात तक उनके आवास के बाहर बैठे रहे। इस दौरान सुरक्षा के लिए वहां काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

वर्जन
विद्यार्थियों के बीच झगड़े का पता लगा है। इससे आहत होकर विद्यार्थी कुलपति से मिलने पहुंचे हैं। उनकी सुनवाई की जाएगी। समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. रणदीप राणा, चीफ वार्डन, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed