फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three smugglers arrested with four and a half quintals of ganja

Rohtak News: साढ़े चार क्विंटल गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with four and a half quintals of ganja
सांपला। पुलिस ने रविवार सुबह नेशनल हाईवे-9 के सांपला बाईपास पर सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल निवासी राहुल, दीपक और बिजेंद्र को साढ़े चार क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर दिल्ली के रास्ते सांपला से होकर रोहतक कि तरफ आ रहे हैं। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सूचना के आधार पर सांपला नेशनल हाईवे नंबर-9 के सांपला बाईपास पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दो गाड़ियां टाटा 407 के पीछे आती दिखाई दीं। उसमें से एक गाड़ी बताई गई नंबर की थी। टीम ने गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनमें से गांजा मिला। डीएसपी राकेश मलिक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। गांजे का वजन साढ़े चार क्विंटल पाया गया। मादक पदार्थ से भरे सभी बैग को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा रोहतक, सोनीपत और जींद में करना था सप्लाई
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें गांजा रोहतक, सोनीपत और जींद जिले में पहुंंचाना था। पुलिस आरोपियों से उन दूसरे लोगों के बारे में पता लगा रही है जो इससे जुड़े हुए हैं।

गाड़ियों पर भी आशंका
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से जो गाड़ी पकड़ी है उन पर नंबर प्लेट और चेसिस नंबर पर स्क्रैच किया हुआ है। उनकी भी जांच की जा रही है।
अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान
डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तरफ से अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। रविवार को एसपी सुरेंद्र की डायरेक्शन पर सांपला में नाकाबंदी कर तीन लोगों को गांजे के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed