फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three real sisters missing from Titauli village, kidnapping case registered

Rohtak News: टिटौली गांव से तीन सगी बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज

Tue, 27 May 2025 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three real sisters missing from Titauli village, kidnapping case registered
रोहतक। जिले के गांव टिटौली से सोमवार को संदिग्ध हालात में तीन सगी नाबालिग बहनें लापता हो गईं। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। इस में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, टिटौली गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनके चार बच्चे हैं। बेटा सबसे छोटा है। बेटियों की उम्र 14, 12 व 10 साल है। तीनों सुबह स्कूल में पढ़ने गई थीं। छुट्टी होने पर दोपहर बाद 3 बजे तक घर आ जाती थीं, लेकिन सोमवार को घर नहीं आईं। उसने स्कूल जाकर पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची और तीनों बहनों को तलाश किया। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड पर भी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

तीनों बहनों की तलाश कर रहे हैं। पिता ने अपहरण की आशंका वक्त की है। मामला दर्ज कर तीनों बहनों को तलाश कर रहे हैं।
- इंस्पेक्टर रवींद्र, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed