फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people were cheated by sending links and promising online jobs

Rohtak News: लिंक भेजकर व ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर तीन को ठगा

Wed, 20 Aug 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three people were cheated by sending links and promising online jobs
रोहतक। शहर के लोगों से ठगी की वारदात नहीं थम रही है। साइबर ठगों ने सेक्टर 37 निवासी यादवेंद्र, शिव कॉलोनी निवासी नवीन व जगदीश कॉलोनी निवासी कश्मीरी लाल को लिंक व ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठग लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी, सिटी व आर्य नगर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 37 निवासी यादवेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से 25,275 रुपये कट गए।
विज्ञापन

वहीं, शिव कॉलोनी निवासी नवीन ने सिटी थाने में शिकायत दी कि 17 अगस्त को उसके व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज आया। उसे बताया गया कि ऑनलाइन रिव्यू करने पर कमीशन मिलेगा। उसे लिंक भेजकर 31 हजार रुपये दिए गए खाते में डलवा लिए गए मगर अभी तक पैसे वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी वारदात जगदीश कॉलोनी निवासी कश्मीरी लाल के साथ हुई। उसने आर्य नगर थाना पुलिस को बताया कि उनके फोन नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। साथ में लिंक भेजकर कहा गया कि इस पर क्लिक करके एप को इंस्टाल कर लो। वह बातों में आ गया और लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे उनके खाते से 95,000 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed