फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people including a woman were cheated of Rs 1.45 lakh

Rohtak News: महिला समेत तीन लोगों से 1.45 लाख रुपये की ठगी

Fri, 26 Jan 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman were cheated of Rs 1.45 lakh
रोहतक। ठगी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को महाजन पड़ाव, एमडीयू कैंपस और विशाल नगर निवासी एक महिला को 1.45 लाख रुपये की चपत लगाई है। इस संबंध में सिटी, शिवाजी कॉलोनी और पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महाजन पड़ाव निवासी आशीष गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि एक युवक का फोन आया। बातों में उलझाकर उसे एक लिंक भेज दिया, बोला- अब जो आपका क्रेडिट कार्ड का अतिरिक्त शुल्क कट रहा है, वह नहीं कटेगा। लिंक पर ओके करते ही उसके खाते से 75 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

एमडीयू कैंपस में रह रही महिला ज्योति ने शिकायत में बताया कि उनके पति सुरेंद्र के पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने 10 हजार रुपये तत्काल भेजने का आग्रह किया। बोला- वह आईसीयू के बाहर बैठा है। उनके पति ने दोबारा कॉल की तो आरोपी ने नहीं उठाई। उनके पति ने अपने खाते से दो बार में 20 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन आरोपी अब वापस नहीं कर रहा है, जबकि विशाल नगर निवासी सतपाल ने शिकायत दी है कि उसे हॉट स्टार का पैकेज डाउनलोडर करवाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed