{"_id":"69dfebc183b240daa1091c33","slug":"three-people-including-a-delhi-woman-were-arrested-for-cheating-of-rs-230-lakh-rohtak-news-c-17-roh1019-840618-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 2.30 लाख की ठगी में दिल्ली की महिला सहित तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 2.30 लाख की ठगी में दिल्ली की महिला सहित तीन दबोचे
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने पॉलिसी के नाम पर 2.30 लाख की ठगी के आरोप में दिल्ली निवासी महिला शबाना, अजाज व सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूराम ने बताया कि गद्दी खेड़ी गांव निवासी रामदास ने 23 मार्च को उनके पास एक युवक का फोन आया, बोला कि मैं पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बोल रहा हूं। बेटे ऋषभ की 30 प्रतिशत पॉलिसी उसके पास जा रही है जिसने पॉलिसी की थी। क्या वे पॉलिसी बंद करवाना चाहते हैं।
साथ में कहा कि अभी पॉलिसी बंद करते हैं तो 6,69,000 रुपये मिलेंगे क्योंकि कोरोना काल के समय विशेष स्कीम के तहत पॉलिसी की गई थी। इसके अलावा 10 लाख रुपये और मिलेंगे। इसके लिए पहले सिक्योरिटी के तौर पर 50,000 रुपये और जीएसटी के लिए 1.80 हजार रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने पैसे कहे अनुसार ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ऋषभ की पॉलिसी में 16,39,490 रुपये दिखाई देने लगे। कहा गया कि पॉलिसी के रुपये बाद में भेजे जाएंगे। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ 2.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। ब्यूरो