{"_id":"6813d092ba965513650068eb","slug":"three-other-accused-arrested-in-workers-murder-rohtak-news-c-197-1-snp1001-136050-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कर्मी की हत्या में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कर्मी की हत्या में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बाहर श्रमिक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव मनोहरपुर मंदन निवासी सचिन, गांव करवाड़ा निवासी राहुल व गांव पुठा निवासी राजा कुमार हैं। मामले में दो आरोपी बागपत के गांव छपरौली निवासी आशीष व उसके भाई गौरव को पहले पकड़ा जा चुका है।
प्याऊ मनियारी स्थित सूरज कॉलोनी निवासी इरफान ने 27 अप्रैल को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह तथा उनके चचेरे भाई दिल्ली के नरेला स्थित मदरसा रोड निवासी भाई आमिर (24) कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। फैक्टरी में ब्लूटुथ व स्पीकर बनते हैं। फैक्टरी में तेज आवाज में गाना बजाने पर रोक है। उनके भाई फैक्टरी में लाइनमैन थे और रविवार को सुपरवाइजर के छुट्टी पर होने के चलते काम देख रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर उनके भाई आमिर ने आशीष को मना किया था। इस पर वह झगड़ा करने लगा। आशीष के साथ उसका साथी राजा भी था। उनके भाई ने दोनों को दोपहर में ही गेट पास देकर बाहर भेज दिया था। शाम को छुट्टी के बाद जब वह तथा उनके चचेरे भाई बाहर आए तो गेट पर ही आशीष, उसका भाई गौरव, उसका दोस्ता राजा व राहुल तथा एक अन्य ने उनके भाई पर हमला कर दिया था। भाई की अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में एसआई नवीन ने आशीष व गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में सचिन, राहुल व राजा कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।