फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three options for vaccination: Covin 2.0, Arogya Setu and online registration options

वैक्सीनेशन के तीन विकल्प : कोविन 2.0, आरोग्य सेतु व ऑनलाइन पंजीकरण होंगे विकल्प

Thu, 04 Mar 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three options for vaccination: Covin 2.0, Arogya Setu and online registration options
अब तकनीकी कमी के चलते कोई लाभार्थी बगैर वैक्सीनेशन के नहीं लौटेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविन 2.0 पोर्टल, आरोग्य सेतु एप व ऑनलाइन पंजीकरण कराने का विकल्प दिया है। इसका लाभ यह होगा कि अधिक-अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर हर्ड इम्यूनिटी तैयार की जाएगी ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोविन 1.0 पोर्टल की खामी दूर करते हुए कोविन 2.0 पोर्टल अपडेट किया। इसमें तकनीकी खामी आई तो कई वैक्सीनेशन सेंटरों पर लाभार्थियों का पंजीकरण न होने के चलते वैक्सीन ही नहीं लगाई जा सकी। केंद्र के स्तर पर पोर्टल में आई तकनीकी खामी को दूर किया जा रहा है। अब विकल्प के रूप में विभाग ने आरोग्य सेतु एप से पंजीकरण कर वैक्सीन लगाने को हरी झंडी दे दी है। यदि यहां पर भी समस्या आती है तो ऑनलाइन पोर्टल पर वैक्सीन लगाई जा सकती है। इससे मौके पर ओटीपी जनरेट होगा और पंजीकरण होते ही लाभार्थी को वैक्सीन लगा दी जाएगी। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के तीन विकल्प दे दिए हैं। जिन लोगों को वैक्सीन लगवाने की छूट दी गई हैं वह अपने कागजात दिखा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं। यदि किसी का किसी कारण पंजीकरण नहीं हो पाया है तो वह अपना पहचान पत्र व प्रमाण दिखाकर वैक्सीनेशन करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed