फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three more dengue patients found, number of cases reaches 12

Rohtak News: डेंगू के तीन और रोगी मिले, 12 पहुंची केस की संख्या

Fri, 13 Sep 2024 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three more dengue patients found, number of cases reaches 12
13सीटीके59..सांपला डेंगू की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
रोहतक। मानसून में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। स्वास्थ्य विभाग की करीब 25 टीमें मोहल्लों में जाकर बुखार और वायरल के मरीजों का ब्लड सैंपल ले रही है। शुक्रवार को 3 और मरीजों का ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। यह तीन मामले कच्चा बेरी रोड, राजीव नगर और सांपला के हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक डेंगू के 12 मरीजों की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए विभाग सतर्क है। टीमें रोजाना अलग-अलग मोहल्लों में पहुंच रही है। यहां घरों में जाकर लोगों को पानी भरकर ज्यादा दिन तक न रखने की अपील की है। साथ ही घर में मच्छर को मारने वाले कीटनाशक का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया है। अब तक 83 स्थानों पर लार्वा मिला है। सभी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
---वर्जन
इस मौसम में मच्छरों से दूर रहने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। साथ ही पैरों को खुला न छोड़े। कूलर आदि का पानी हर तीसरे दिन बदलते रहें। ऐसी बीमारियों से बचने के लिए एक सबसे कारगार उपाय है, वह है साफ-सफाई। इसे नियमित करने से कई बीमारियां अपने पांव नहीं पसार पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed