फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three killed, one injured in a car accident

कार की टक्कर से तीन की मौत, एक घायल

Tue, 31 Dec 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three killed, one injured in a car accident
पहरावर बाईपास पर रविवार देर शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने खड़ी बुग्गी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पास खड़ी ट्राली में गन्ने लाद रहे चुलियाना के दो किसान समेत एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद दिल्ली नंबर की कार पलट गई और चालक कार को छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने किसान आशीष, किसान जोगेंद्र और श्रमिक रामपाल उर्फ जयपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विकास और श्रीकांत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर तीनों शवों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल बदन सिंह निवासी चुलियाना ने बताया कि शनिवार को जोगेंद्र, ओमप्रकाश व विजय उर्फ नेशी निवासी चुलियाना ट्राली में गन्ना भर कर भाली शुगर मिल जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे जब उक्त सभी पहरावर बाईपास पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने गन्ने की ट्रॉली को साइड मार दी। साइड लगने से ट्राली पलटने से गन्ने सड़क पर बिखर गए। इसकी सूचना मिलते ही किसान धर्मपाल, आशीष, रणबीर गांव से मजदूर रामपाल उर्फ जयपाल, विकास व श्रीकांत को लेकर मौके पर पहुंचे। उक्त सभी उनके साथ एक बुग्गी भी ले गए थे। शाम करीब सात बजे जब वे गन्ने ट्राली में लाद रहे थे तो एक दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। वही टक्कर लगने से बुग्गी की चपेट में आने से जयपाल, श्रीकांत, आशीष, जोगेंद्र, विकास घायल हो गए। इसके बाद पुलिस और राहगीरों ने घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले गए। जहां डॉक्टरों ने किसान आशीष, किसान जोगेंद्र व श्रमिक रामपाल उर्फ जयपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed