{"_id":"667f345ece240ba87f0157b4","slug":"three-contenders-for-every-seat-in-iti-rohtak-news-c-17-roh1020-453082-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईटीआई में हर सीट पर तीन दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईटीआई में हर सीट पर तीन दावेदार
विज्ञापन
28सीटीके28... ग्रीन रोड स्थित आईटीआई। संवाद
रोहतक।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में (आईटीआई) में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी की। इसमें नाम दर्ज कराने वाले शनिवार को अपने दास्तावेज जमा करा कर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए शनिवार व रविवार को अवकाश के बावजूद संस्थान खुले रहेंगे। जिले की 11 आईटीआई की कुल 4528 सीटों के लिए 14740 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस हिसाब से हर सीट के लिए तीन उम्मीदवार कतार में हैं।
शुक्रवार को जारी पहली मेरिट सूची में 105 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पहला प्रवेश मिला है। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई व कंप्यूटर प्रोग्राम एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में मेरिट 105 अंक तक पहुंची है। इन दोनों कोर्सों के अलावा कॉस्मेटोलॉजी में मेरिट 100 अंक, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 102.6 अंक रही। यह प्रवेश प्रक्रिया को मुश्किल बना रहा है। लड़कों की आईटीआई में यह मुकाबला और टफ रहा। यहां भी मेरिट 105 तक पहुंची।
दाखिला प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। शनिवार से मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी अपनी ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया के चलते इस बार शनिवार व रविवार को अवकाश के बावजूद संस्थान खुले रहेंगे। -प्रवीण देशवाल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।