फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three candidates each are in the fray for the posts of President and Vice-President in the Bar election

Rohtak News: बार चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में

Wed, 02 Sep 2026 08:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Three candidates each are in the fray for the posts of President and Vice-President in the Bar election
नामांकन के दौरान एकत्रित हुए अधिवक्ता। स्त्रोत: एसोसिएशन
रेवाड़ी। 11 सितंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए सौरभ राव, विश्वामित्र यादव और प्रेमपाल सिंह मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए भागेश और कल्याणी के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद पर मुकेश रंगा और विशाल यादव आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए मीनाक्षी और नीरू यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश, पार्थ सिंह और सनी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

तीन सितंबर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इस बार छह पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इनमें प्रधान, उप प्रधान सामान्य, उप प्रधान महिला आरक्षित, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पद शामिल हैं। उप प्रधान महिला और सह सचिव के पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। छह पदों के लिए मतदान कराने के लिए एक बूथ पर छह ईवीएम मशीन लगाई जाएंगी। मतदान 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


2183 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी अश्वनी तिवारी ने बताया कि इस बार 6 पदों के लिए 2183 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह पहली बार है जब छह पदों के लिए ईवीएम लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बुथ पर करीब 700 अधिवक्ता को शामिल किया जाएगा। इस बार अध्यक्ष के लिए राशि नामांकन पत्र के साथ 25 हजार तथा उप प्रधान और सचिव के लिए 15 हजार जबकि सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 हजार निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार सामग्री हटाना जरूरी
निर्वाचन अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह, रमेश यादव, नरेश यादव ने नामांकन पत्र लिए। नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशियों ने बैनर व होर्डिंग्स प्रचार सामग्री हटाने के लिए भी शपथ पत्र दिया है। इसके साथ प्रत्याशियों द्वारा दिए गए नामांकन की सूची नोटिस बोर्ड पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed