फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three badmash arrested after encounter in rohtak

सीआईए -2 ने मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश, चार पिस्तौल बरामद

Mon, 25 Nov 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
three badmash arrested after encounter in rohtak
रोहतक। सीआईए - 2 की टीम और तीन बदमाशों के बीच शनिवार देर रात दत्तौड़ रोड़ पर मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों ओर से दो फायर हुए। पहले पुलिस को देख बदमाशों ने फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर कर उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों को घेर कर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव बिधल निवासी तरुण, इसी गांव के दीपक और समचाना निवासी बिजेंद्र उर्फ विजय के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से चार पिस्तौल बरामद हुए। तरुण के पास दो देसी पिस्तौल, पांच कारतूस, एक खोल, बिजेंद्र के पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस और दीपक के पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए गए । तीनों बदमाश कई संगीन वारदात में फरार चल रहे हैं। आरोपी तरुण के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लड़ाई-झगड़ा, अवैध हथियार रखने के करीब एक दर्जन से ज्यादा मामले सोनीपत व रोहतक में दर्ज हैं। आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ हत्या प्रयास, लड़ाई-झगड़ा के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार को इन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए - 2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम शनिवार रात एएसआई योगेंद्र के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान किसी ने दत्तौड़ रोड पर कुछ हथियारबंद युवकों के संदिग्ध हालात में खड़े होने की सूचना दी। ये किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे। सीआईए की टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने भागने का प्रयास किया और टीम पर फायर भी किया। पुलिस ने इसके जवाब में हवाई फायर करते हुए चेतावनी दी और उनको चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अपने हथियार डाले।
विज्ञापन

इन वारदात का खुलासा
- 15 अगस्त 2019 को तरुण, दीपक व बिजेंद्र ने सुल्तान, आशीष व जितेंद्र के साथ मिलकर मोहित उर्फ शेरा निवासी बीधल के घर पर हवाई फायर किया। इसके बाद उसके ठेके पर भी हवाई फायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 8 सितंबर 2019 को दीपक ने विशाल, सुधीर, नितिन व सुल्तान के साथ मिलकर गन्नौर में शिवा ढाबा पर हवाई फायर किया।
- 27 अगस्त 2019 को बिजेंद्र उर्फ विजय ने अपने साथियों जयदीप, चांदा, टीनू, तरुण व सुमित के साथ मिलकर बटाना गांव में हवाई फायर किया।
- अक्तूबर 2019 में दीपक ने सुनारिया कलां निवासी सुल्तान के साथ मिलकर गांव बीधल में मोनू के घर पर हवाई फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed