फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three arrested for abetting suicide

Rohtak News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 22 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for abetting suicide
रोहतक। बैंसी गांव के युवक प्रिंस को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने गांव के तीन युवकों राजेश, जीवन व क्रिस को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। मामले में चौथा आरोपी साहिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

लाखनमाजरा थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव के 20 वर्षीय युवक प्रिंस ने जहर खाकर जान दे दी थी। उसके भाई ने आरोप लगाया था कि गांव के चार युवक प्रिंस को प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा किया है कि दो साल पहले प्रिंस अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। किसी बात को लेकर प्रिंस के दोस्त के साथ मारपीट हो गई। सभी के समझाने के बाद उसने पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बाद में प्रिंस अपने दोस्त को लेकर थाने में शिकायत देने चला गया। इसके बाद पुलिस राजेश और जीवन को पकड़ कर थाने ले गई। बाद में गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर थाने में फैसला कर दिया। उसी समय से आरोपी प्रिंस से रंजिश रखे हुए थे। उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed