{"_id":"6a9328b13231729175016215","slug":"three-advocates-filed-their-nominations-on-the-first-day-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-139274-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहले दिन तीन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहले दिन तीन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
विज्ञापन
29jjrp14- झज्जर। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन करते अधिवक्ता। स्रोत- अधिवक्ता
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन शुरू हो गए। पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल कराया है, जिसमें उप प्रधान, सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन शामिल है।
आगामी 11 सितंबर को बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर मतदान होने हैं। इस बार छह पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों की तरफ से 29 व 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसको लेकर तीन अधिवक्ता पहले दिन नामांकन करने के लिए आए हैं।
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव अधिकारी राम कुंवर वर्मा, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, सुनील कोडान, सुखवीर कादयान, राकेश पुनिया, रविंद्र कौशिक, प्रवेश छिक्कारा व खुशी लाल अधिवक्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कराया गया। वहीं, अब चुनाव अधिकारियों की तरफ से नामांकन किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
इन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में उप-प्रधान पद के लिए अधिवक्ता संजय कुमार ने नामांकन किया है। महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित सह-सचिव पद के लिए अधिवक्ता मनीता ने नामांकन किया है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सौरभ ने नामांकन किया है। इसके अलावा अभी प्रधान, सचिव और महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित अतिरिक्त उप प्रधान पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया है।
वर्जन
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव के लिए पहले दिन तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। अब 31 अगस्त का नामांकन किए जाएंगे।
आरके वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन झज्जर