{"_id":"67311e9c422d3ad8d2075b3a","slug":"three-accused-arrested-in-animal-cruelty-case-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115379-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पशु क्रूरता के मामले में तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पशु क्रूरता के मामले में तीन आरोपी काबू
Mon, 11 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
10jjrp20- झज्जर। पशु क्रूरता मामले में पकड़ी पिकअप गाड़ी। स्त्रोत- पुलिस विभाग
झज्जर। झज्जर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी पशुओं से भरकर झज्जर होते हुए सांपला की तरफ जाएगी।
इस पर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की पुलिस टीम ने जौंधी फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी की। कुछ समय बाद पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकवाकर चेक किया और चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शरीफ निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, साइड वाली सीट पर बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम जाविद निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व जावेद निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बताया। जांच में गाड़ी के अंदर एक कटिया व आठ काटड़े भरे हुए मिले। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।