{"_id":"673262322fc0cb56ea022e56","slug":"three-accused-arrested-for-scuffling-with-policemen-rohtak-news-c-198-1-rew1001-211517-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव जाटूवास निवासी अंकित, अमन व शनि के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 9 नवम्बर को पुलिस टीम दुष्कर्म के आरोपी गांव जाटूवास निवासी योगेश को उसके गांव से गिरफ्तार करने पहुंची तो कुछ लड़कों ने इसका विरोध किया। पुलिस आरोपी को मॉडल टाउन थाना की तरफ ले जाने लगी तो पीछे से दो बाइक पर तीन युवक आरोपी को छुड़वाने के लिए थाने तक पहुंच गए। उन्होंने एक एसपीओ के साथ मारपीट करते हुए थाने के एमएचसी की वर्दी तक फाड़ दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।