फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thousands of farmers took out a tractor rally riding 733 tractors from the district

जिले से 733 ट्रैक्टरों पर सवार होकर हजारों किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Fri, 08 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers took out a tractor rally riding 733 tractors from the district
दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर पर बैठ कर जाता किसानो का काफिला। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान के नेतृत्व में वीरवार को ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए जिलेभर से 733 ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसानों ने दिल्ली आउटर की ओर कूच किया। ट्रैक्टरों के काफिले में हजारों किसान केएमपी पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। बल्लू प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक देश का किसान अपना आंदोलन को जारी रखेगा। सरकार के खिलाफ नई-नई रणनीति बनाकर आंदोलन का बिगुल बजाता रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को समझ लेना चाहिए कि यह तो आज मात्र एक छोटा सा ट्रेलर है, अगर किसानों की बात सरकार ने नहीं मानी तो 26 जनवरी को इससे भी बड़ा आंदोलन कर दिल्ली के बीचोंबीच ट्रैक्टर परेड निकालकर लाल किले पर तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, मकड़ौली टोल प्लाजा पर भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 43वें दिन जारी रहा।
विज्ञापन

------
राष्ट्रीय महासचिव हन्नान मोल्ला ने दिखाई हरी झंडी
रोहद टोल पर किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव हन्नान मोल्ला ने झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। किसान नेताओं ने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च तो छोटा सा ट्रेलर है, अगर 26 जनवरी तक कानून रद्द नहीं हुए तो किसान राजपथ पर परेड करेंगे। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। अगर सरकार ने जल्द इन कानूनों को रद्द नहीं किया तो आने वाली 26 जनवरी को राजपथ पर किसानों और मजदूरों की ऐतिहासिक ट्रैक्टर परेड होगी। ट्रैक्टर मार्च में शामिल वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद, सहसचिव विजू कृष्णन ने कहा कि केंद्र सरकार को बारिश और ठंड में बैठे लाखों किसानों की आवाज नहीं सुनाई दे रही। केंद्र सरकार के मंत्री बार-बार इन कानूनों को किसान हितैषी बता रहे हैं, जबकि अनाज पैदा करने वाला अन्नदाता इनका पूरे देश में विरोध कर रहा है। इस मौके पर सीटू राज्य उपप्रधान सुरेंद्र मलिक, कैप्टन शमशेर मलिक, वीना मलिक, बलवान सिंह, संदीप सिंह, सत्यनारायण हुड्डा, अत्तर हुड्डा, सुनील मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
किसानों के साथ महम विधायक बलराज कुंडू भी ट्रैक्टर मार्च में हुए शामिल
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महम विधायक बलराज कुंडू ट्रैक्टरों के भारी काफिले में हजारों किसानों के साथ खुद ट्रैक्टर चलाते हुए कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे पर पहुंचे। केएमपी पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर किसानों में उत्साह भरा और केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि अब भी वक्त है केंद्र को समझ जाना चाहिए कि देश के अन्नदाता का मिजाज क्या है और किसान क्या चाहता है। कुंडू ने कहा कि हजारों ट्रैक्टरों पर लाखों किसान दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। ये ट्रैक्टर मार्च हठधर्मिता पर चल रही केंद्र की सरकार को एक और चेतावनी है, ताकि सरकार की आंखें व कान खुल सकें। किसान अपनी असली ताकत 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में ट्रैक्टर शामिल होकर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एक कृषि कानूनों के विरुद्ध पूरा देश एकजुट: दांगी
महम। पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानून हर हाल में वापस लेने चाहिए। इन कानूनों के खिलाफ केवल किसान ही नहीं समाज का हर वर्ग एकजुट हो चुका है। ये कानून कृषि और किसान को बर्बाद करने वाले हैं। दांगी वीरवार को मदीना टोल प्लाजा पर केएमपी ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे किसानों को संबोधित कर रहे थे। काफिले में जिला परिषद के पूर्व उप-चेयरमैन बलराम दांगी अग्रणी भूमिका में रहे। किसान सभा से धर्मपाल, महाबीर, रणबीर, रवि, सुनील, दयानंद, मंजीत, अत्तर आदि समेत अन्य संगठनों से संबंधित किसान भी इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए।

---
सांपला के किसानों ने भी रैली में की भागीदारी
सांपला। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को वीरवार को 43 दिन हो गए हैं। सरकार से आठ चरणों में बातचीत के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। ऐसे में वीरवार को किसान संगठन द्वारा निकाली गई रैली में इलाके के प्रत्येक गांव से भी किसान अपने ट्रैक्टर व साथियों के साथ टीकरी बॉर्डर और पलवल हाईवे पर पहुंचे। सुबह 10 बजे ही किसानों के जत्थे रैली में शामिल होने के लिए चल पड़े।

रोहतक से दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर पर किसानो के साथ ट्रैक्टर चलाकर जाते महम विधायक बलराज कुंडू। संव?

रोहतक से दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर पर किसानो के साथ ट्रैक्टर चलाकर जाते महम विधायक बलराज कुंडू। संव?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed