फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those who do politics by targeting a particular caste have been exposed: Krishnalal Panwar

जाति विशेष को टारगेट कर राजनीति करने वालों की पोल खुली : कृष्णलाल पंवार

Sat, 01 Mar 2025 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Those who do politics by targeting a particular caste have been exposed: Krishnalal Panwar
रोहतक। प्रदेश के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि विपक्ष के कुछ नेता जाति विशेष को टारगेट करके राजनीति करते रहे हैं। अब उनकी पोल खुल चुकी है, ऐसे नेता किसी के भी हितैषी नहीं हैं।
विज्ञापन

पंवार नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन बलियाना, सुनारिया व जींद बाईपास पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने अग्रसेन चौक से गोहाना अड्डे तक रोड शो किया।
विज्ञापन

पंवार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को मान-सम्मान भाजपा ने दिया है। न केवल बाबा साहेब को भारत रत्न दिया, बल्कि संग्रहालय व स्मारक भी बनवाया। केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 500 रुपये में सिलिंडर दिया जा रहा है। लखपति दीदी बनाई जा रही हैं, बीमा सखी योजना से भी महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। अब प्रदेश सरकार बजट सत्र के बाद महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअवतार वाल्मीकि ने किया रोड शो
भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने रेलवे रोड के अग्रसेन चौक से रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड से होते हुए किला रोड के रास्ते गोहाना अड्डे तक रोड शो किया। रास्ते में दुकानदारों से मिले। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। रोड शो में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा, पूर्व मेयर रेणु डाबला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed