फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those who bring wheat will get food for ten rupees

गेहूं लाने वालों को दस रुपये में मिलेगा भोजन

Wed, 06 Apr 2022 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Those who bring wheat will get food for ten rupees
रोहतक। गेहूं बेचने आ रहे किसानों के लिए मार्केट कमेटी ने मंडी परिसर में ही कैंटीन की व्यवस्था की है। इसमें केवल 10 रुपये में गरमा गरम भोजन की थाली मिलेगी। मंगलवार को एसडीएम और कमेटी सचिव ने कैंटीन का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार ने मंगलवार को मार्केटिंग विभाग की ओर से चलाई जा रही कैंटीन में जाकर जांच की। उसमें करीब 22 किसान खाना खा रहे थे। भोजन की थाली में लौकी, आलू की सब्जी के अलावा रोटी और खीर बनाई गई थी। वहां मिले किसानों से बात की और खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा तो किसानों ने अच्छी गुणवत्ता बताई। एसडीएम और मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र ढुल ने भोजन खाकर भी चेक किया। उन्होंने बताया कि किसान से भोजन के लिए केवल 10 रुपये लिए जाते हैं। बाकी खर्च सरकार की ओर से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जो भी किसान गेहूं लेकर आते हैं। वे कैंटीन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ये कैं टीन मंडी परिसर में ही संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed