फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those who break the law will be dealt with strictly: Shashi Shekhar

कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा : शशी शेखर

Sat, 01 Mar 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Those who break the law will be dealt with strictly: Shashi Shekhar
रोहतक। नगर निगम रोहतक और नगर पालिका कलानौर में 2 मार्च को चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस बल और दंगा निरोधक तैनात रहेगा। मतदान के दौरान जिले में 13 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। सभी प्रबंधक अफसर व राजपत्रित अधिकारी गश्त करेंगे। जिलास्तर पर तीन प्लाटून तैनात रहेंगी। यह जानकारी एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहतक और कलानौर के लिए 54 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। इनमें 6 राजपत्रित अधिकारियों, 17 प्रभारी थाना/निरीक्षक रैंक के अधिकारी और 31 एनजीओ स्तर की पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की जाएगी। यह सभी नगर निगम रोहतक में 127 स्थानों पर बनाए गए 285 बूथ व नगर पालिका कलानौर में 6 स्थानों पर 6 बूथों की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर शेयर न करें। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। चुनाव पर प्रभाव डालने वाले असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी रखी जा रही है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed