फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those accused of murdering six people were interrogated for six hours, 281 questions were asked in the court.

Rohtak News: छह लोगों की हत्या के आरोपियों से छह घंटे पूछताछ, अदालत में 281 सवाल किए

Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Those accused of murdering six people were interrogated for six hours, 281 questions were asked in the court.
रोहतक। जाट कॉलेज हत्याकांड की बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। छह लोगों की हत्या के आरोपी कोच सुखविंद्र व दूसरे आरोपी मनोज से पीड़ित पक्ष ने छह घंटे में 281 सवाल पूछे। आरोपियों ने सवालों का जवाब देते हुए आरोपों से इंकार कर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुखविंदर कोच ने कहा कि उसने गोली नहीं चलाई। वह तो पावर हाउस चौक पर था, जहां से दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई। दूसरे आरोपी मनोज ने भी आरोपों से इंकार किया। अब आरोपी पक्ष 29 जनवरी को अपने गवाह पेश करेगा।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड 12 फरवरी 2021 को हुआ था। उस दिन सात लोगों को गोली मारी गई थी। मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ दिया। अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था। जहां उनकी जान बच गई थी। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed