फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   third generation of Hooda family is contesting Lok Sabha elections in Rohtak

Lok Sabha Election: हुड्डा परिवार से नौ बार सांसद बने, तीन बार मिली हार; तीसरी पीढ़ी 5वीं बार चुनावी मैदान में

Tue, 30 Apr 2024 11:49 AM IST
अनुज कुमार विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी लोकसभा चुनाव के मैदान में है। देशवाली में हुड्डा ही कांग्रेस है। 10 साल तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 

विज्ञापन
third generation of Hooda family is contesting Lok Sabha elections in Rohtak
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : twitter @BhupinderShooda

विस्तार

रोहतक को चौधर का स्वाद चखाने वाले हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी लोकसभा चुनाव के मैदान में है। 1952 से 2019 तक परिवार ने 12 लोकसभा चुनाव लड़े, जिसमें नौ में जीत मिली और तीन हार गए।

विज्ञापन

हरियाणा में राजनीति को क्षेत्र के हिसाब से छह भागों में बांटा जाता है। एक तरफ पंचकूला से लेकर पानीपत तक जीटी रोड बेल्ट है। इससे आगे देशवाली बेल्ट है, जिसमें रोहतक, झज्जर व सोनीपत जिला आता है।
विज्ञापन


फरीदाबाद से लेकर नारनौल तक यादव बाहुल्य दक्षिण हरियाणा है। भिवानी, हिसार व सिरसा बागड़ी बेल्ट में आते हैं। जींद, कैथल व फतेहाबाद का इलाका बांगर बेल्ट कहलाता है। इसके अलावा फरीदाबाद व पलवल का क्षेत्र है, जो यूपी से सटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशवाली बेल्ट में कांग्रेस का मतलब हुड्डा है। अब तो कांग्रेस के लोकसभा चुनाव को लेकर हुए टिकट बंटवारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चली है। हुड्डा परिवार मूलरूप से रोहतक जिले के गांव सांघी का रहने वाला है, जिसकी तीसरी पीढ़ी पांचवीं बार लोकसभा के चुनावी मैदान में है।


भजनलाल की जगह जब हुड्डा बने सीएम
मार्च 2005 में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री बने। सियासी हलकों में कहा जाता था कि राजनीति में भजनलाल को पीएचडी हासिल है, लेकिन हुड्डा के आगे उनकी नहीं चली। सबसे ज्यादा दिन तक लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकाॅर्ड भी हुड्डा के नाम है। वह 9 साल 235 दिन मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed