फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Third accused arrested for murderous attack on youth

युवक पर जानलेवा हमला करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for murderous attack on youth
रोहतक। भैंसरू कलां के मनोज उर्फ काला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शामिल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सांपला निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को भैंसरु कलां में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि फ्लैक्स इंक का काम करने वाले मनोज उर्फ काला का किसी से झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसे गोली मारी गई। घटना वाले दिन मनोज अपने दोस्त राजेंद्र उर्फ लाला के पास गया था। राजेंद्र ने उसे बताया कि रास्ते में आते समय गांव के ही विकास उर्फ विक्की व अनिरुद्ध उर्फ पेलू ने गांव के बस स्टैंड के पास रास्ता रोक कर पिस्तौल दिखाई व जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 8 बजे ये दोनों मनोज को शीले की दुकान के पास मिले। यहां मनोज ने युवकों से पिस्तौल दिखाने के बारे में पूछा तो दोनों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। अनिरुद्ध ने अपने भाई आशीष उर्फ सागर को मौके पर बुला लिया। उसने पिस्तौल से जान से मारने की नीयत सेे मनोज पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए गांव के ही अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed