फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves took cash, jewelery and animals in Kamla Nagar and Gandhara

कमला नगर व गांधरा में चोर नकदी, जेवरात व पशु ले गए

Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves took cash, jewelery and animals in Kamla Nagar and Gandhara
रोहतक। शहर के कमला नगर व सांपला के गांधरा गांव में चोर नकदी, जेवरात व पशु चुराकर ले गए। गांधरा में तो चोरों ने दिल्ली पुलिस के जवान के मकान सहित तीन जगह वारदात अंजाम दी। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी व सांपला थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कमल नगर निवासी बलबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात को वह परिवार सहित घर के बाहर सो रहा था। घर के दरवाजे बंद कर रखे थे। सुबह बजे उठा तो दरवाजे खुले मिले। अंदर से चोर स्कूटी, अलमारी से 45 हजार रुपये की नकदी व चांदी के जेवरात निकाल कर ले गए। उसने इधर, उधर तलाश किया, लेकिन वारदात का सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना पाकर सुबह शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर मकान मालिक के बयान दर्ज किए। अब पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि वारदात का सुराग लग सके।
विज्ञापन

गांधरा में जगह से भैंस चुराई
उधर, सांपला खंड के गांव गांधरा में चोर एक पुलिसकर्मी के मकान सहित तीन जगह से लाखों रुपये कीमत की भैंस चुराकर ले गए। सांपला पुलिस वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांधरा निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली पुलिस में तैनात है। शनिवार की रात को उसने अपनी भैंस व कटिया को घेर में बांधा था। रात को 3 बजे उठा तो भैंस व कटिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसी विनोद आया। उसने बताया कि उसकी भी एक भैंस व एक कटड़ा चोरी है। साथ ही प्रमोद के घेर से उसकी एक भैंस नहीं मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed