फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves opened AC after booking two rooms in Dharamshala

Rohtak News: धर्मशाला में दो कमरे बुक करा एसी खोल ले गए चोर

Fri, 30 Aug 2024 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thieves opened AC after booking two rooms in Dharamshala
30jjrp01 झज्जर ​​स्थित सर छोटू राम धर्मशाला में इस जगह  से किया एससी चोरी ।संवाद
झज्जर। शहर की सर छाेटूराम किसान धर्मशाला से दो अलग-अलग कमरों के एसी चोरी हो गए। चौकीदार को जब एसी चोरी होने का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौकीदारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात के समय दो युवकों ने कमरे बुक किए और कमरों में ठहर गए। दोनों युवकों ने आईडी जमा करवा दी। आईडी जमा करवाने के बाद कमरा नंबर 53 और 57 उन्हें दे दिया गया। दोनों युवक अपने अपने कमरों में चले गए। चौकीदार बलवान सिंह जब कमरों में पहुंचा तो कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जबकि दीवार पर लगे एसी गायब मिले। युवकों ने रस्सी के सहारे एसी को बाहर डाल दिया और मुख्य गेट से बाहर आने के बाद एसी को उठा ले गए। रात के समय जाते हुए युवकों ने रेलवे स्टेशन से अपने दो अन्य दोस्तों को लेकर आने की बात कही, लेकिन वह वापस नहीं आए। चौकीदार ने धर्मशाला कमेटी और पुलिस को घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन

रजिस्टर में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और पहचान की जांच में पता चला कि दोनों युवकों ने अपनी एक ही आईडी दी थी जो कि फर्जी पाई गई। फर्जी आईडी में युवक हिसार जिले का रहने वाला है, जबकि उनके द्वारा रजिस्टर में दर्ज करवाया गया मोबाइल नंबर भी गलत बताया गया है। चौकीदार बलवान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed