{"_id":"1b768fbb88e0ec0ee76e60bcdefb6e02","slug":"thief-in-temple-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट मोचन मंदिर से चोरों ने उड़ाए चांदी के 7 मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट मोचन मंदिर से चोरों ने उड़ाए चांदी के 7 मुकुट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता दरवाजा चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में चोर चांदी के 7 मुकुट उड़ा ले गए।
सोमवार रात को मंदिर में घुसे चोर राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, दुर्गा माता, राधा और कृष्ण की मूर्तियों से मुकुट और दुर्गा मां की मूर्ति पर चढ़ाई गई सोने की नथ ले गए हैं।
चोरी हुए मुकुटों का वजन साढ़े 5 किलो है और सारे सामान की कीमत करीब ढाई लाख आंकी गई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यूं दिया वारदात को अंजाम
मंदिर की सेवादार साध्वी गायत्री देवी ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे वे सब मंदिर में ही सो गए थे। तड़के साढ़े तीन बजे पुजारी अशोक कुमार शर्मा आए। उन्होंने देखा कि भवन की लाइट जल रही है और हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट गायब है। अंदर जाकर देखा तो सभी देवी देवताओं के मुकुट नहीं थे। पुजारी शर्मा ने गायत्री देवी को जगाया और चोरी की सूचना दी। गायत्री ने चार बजे 100 नंबर पर फोन किया। गौकर्ण चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में एसएचओ मीनाक्षी भी मौके पर पहुंची।
यूं घुसे चोर
जांच में सामने आया कि चोर साथ लगते घरों की छत से मंदिर की छत पर पहुंचे। यहां तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों पर एक लकड़ी का दरवाजा लगा है। चोरों ने इस दरवाजे को नीचे से काटा और नीचे ग्राउंड फ्लोर पर उतर आए। यहां सभी मुर्तियों के आगे लगे शीशे खोले और मुकुट उतार ले गए। पड़ोसियों की छत पर सुबह लाल कपड़ा मिला तो इसका खुलासा हुआ। एक लाल कपड़ा एक दूसरे घर के साथ लगी सीमेंट की बोरियों पर भी मिला है। माना जा रहा है कि चोर छत से इन बोरियों पर कूदे हैं। यहां हाथ और पैरों के निशान भी एफएसएल ने जुटाए हैं। गायत्री देवी की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार शाम को मंदिर पहुंचे डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और माल भी बरामद कर लिया जाएगा।