फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thief entered the house through the roof, stole jewelery and cash

Rohtak News: छत के रास्ते मकान में घुसा चोर, जेवर-नकदी ले उड़ा

Thu, 22 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 22 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thief entered the house through the roof, stole jewelery and cash
सांपला। पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार देर शाम किसी ने मकान में घुसकर 95 हजार की नकदी व आठ तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मकान मालिक संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रेलवे रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें करीब 25 वर्षीय युवक एक बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर शराब ठेके के साथ लगते जीने से छत पर चढ़कर संदीप के मकान में घुसा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम करीब 9:30 बजे पुरानी अनाज मंडी निवासी संदीप दूसरे मकान पर खाना खाने चला गया। करीब 10:30 बजे वापस घर लौटा तो उसके कमरे का सामान बिखरा हुआ था, जबकि जीने की ग्रिल टूटी पाई गई। बेड में रखे 95 हजार और अलमारी में रखे 8 तोले सोने के आभूषण गायब मिले। सूचना पर आधी रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के फिंगरप्रिंट के लिए स्पेशल टीम भी बुलाई गई। आरोपी वारदात के बाद वापस उसी रास्ते से रेलवे स्टेशन की तरफ निकल गया। अब पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed