फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be power outage in many parts of the city today

Rohtak News: शहर के कई हिस्सों में आज गुल रहेगी बिजली

Wed, 20 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There will be power outage in many parts of the city today
रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी झज्जर रोड फीडर की मरम्मत के चलते सुबह 8 से 10:30 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे हुडा कॉम्प्लेक्स, बीजेपी ऑफिस के पास का क्षेत्र, विजय नगर, संत मई चौक, झज्जर रोड, फोटो वाली गली, आर्य नगर व दानू मंडी की आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली गेट फीडर पर सिस्टम सुधार कार्य होने की वजह से किला रोड, गनेरी वाली गली, केसर द्वार, मंदिर वाली गली की बिजली बाधित रहेगी। 11 केवी गांधी नगर फीडर व 11 केवी ओपीएच फीडर पर नए टावर लगाने के कारण सुबह 3 से 6 बजे तक महिला आश्रम रोड, रामलीला ग्राउंड, मेडिकल मोड़, संजय कॉलोनी, रूप विहार, दिल्ली रोड, जवाहर नगर, प्रेम चौक, गांधी कैंप मार्केट क्षेत्र, को-ऑपरेटिव बैंक के पास का क्षेत्र, गोहाना रेलवे लाइन तक, दिल्ली रोड, माशिजा गुरुद्वारा, डीएलएफ पार्क व अशोका चौक क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगा।
विज्ञापन


11 केवी सीआर रोड फीडर व 11 केवी मॉडल टाउन फीडर पर नए टावर लगाने के कारण सुबह 6 से 7:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण सीआर रोड गुरुद्वारा, मॉडल टाउन, भरत कॉलोनी, चाणक्यपुरी, डबल पार्क, तिकोना पार्क, 4 खंभा रोड की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

सुबह 7:30 से 9 बजे तक मेडिकल मोड़, आदर्श नगर, दरियाव नगर, डी पार्क सप्लाई बाधित रहेगी। सेक्टर-6 एरिया में बिजली की लाइन को लगते पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 से दोपहर 2 तक सेक्टर-6, बस स्टैंड की लाइट बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed