{"_id":"6643fa286d39a7da440ec1e4","slug":"there-will-be-no-relief-from-heat-this-week-strong-hot-wind-will-blow-from-today-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107365-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इस हफ्ते नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, आज से चलेंगी तेज गर्म हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इस हफ्ते नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, आज से चलेंगी तेज गर्म हवा
Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अब गर्मी का स्तर लगातार बढ़ेगा। प्रतिदिन तापमान ऊपर की ओर चढ़ेगा। उम्मीद से अधिक गर्मी इस हफ्ते में रहने वाली है। 15 मई से क्षेत्र में गर्म हवा भी चलेंगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के लिए तैयार रहना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि लू की संभावना कम हैं, लेकिन स्ििाति करीब-करीब लू जैसी ही रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभावना है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान 44 डिग्री को पार कर सकता है। दिन भर गर्म हवा भी चली। प्रदूषण का स्तर भी येलो से ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। हवा में नमी का स्तर 25 से 66 प्रतिशत तक रहा।
मई का आधा महीना बीत चुका है। अब गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 10 मई की रात को आई तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान कम हो गया था। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने तापमान लगातार ऊपर की ओर चढ़ने की संभावना जताई है। अब गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 15 मई को तेज हवा चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। यह गर्म और धूल उड़ाने वाली होंगी। 5 से 19 मई के बीच अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री रहेगा। पिछले कई दिनों से बहादुरगढ़ में तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था। अब यह फिर से 42 डिग्री पर पहुंच गया है। गर्मी अधिक होने के कारण अब दोपहर के समय बाजार भी सूने-सूने नजर आने लगे हैं।
क्या बरतें सावधानी
-दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में रहने से बचें।
-बार-बार पानी पीते रहें।
-अधिक ठंडा पानी न पीएं।
-नींबू, छाछ, लस्सी, ओआरएस जैसे शीतल पेय पीएं।
-यदि चक्कर आ रहे हैं या घबराहट हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
-बाहर खुले में मिल रहे ठंडे पेय पदार्थों से बचें।
-सिर और शरीर को ढककर रखें।
-बाहर जा रहे हैं तो पैरों में चप्पल, सिर पर टोपी और गॉगल्स जरूर पहनें।
-फोटो 57 : मंगलवार को दोपहर के समय रेलवे रोड रहा खाली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-