फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be a traffic jam on the highway, preparations to stop the train in Rohad

हाईवे पर होगा चक्का जाम, रोहद में ट्रेन रोकने की तैयारी

Mon, 27 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
There will be a traffic jam on the highway, preparations to stop the train in Rohad
गांव किलोई में किसानों को संबोधित करते किसान सभा के प्रधान प्रीत सिंह। संवाद
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को किए जा रहे भारत बंद के दौरान शहर से जाने वाले सभी हाईवे पर चक्का जाम होगा। वहीं, किसानों ने रोहद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की तैयारी की है। हरियाणा व्यापार मंडल ने किसानों को आश्वासन दिया है कि बाजार दो घंटे तक बंद रहेंगे। आंदोलन में शामिल सहयोगी संगठनों के सदस्य आंबेडकर चौक पर इकट्ठे होकर शहर की ओर मार्च निकालेंगे। जिले के किसान संगठनों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मोर्चा के एलान के अनुसार सुबह छह से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने एक हाईवे कई जगह बंद करने की योजना बनाई है। रोहद में हाईवे और ट्रेन दोनों रोकी जाएंगी। पानीपत रोड पर मकड़ौली टोल प्लाजा पर जाम लगेगा। जींद रोड पर टिटौली और लाखनमाजरा में बंद रहेगा। हिसार रोड पर बहुअकबरपुर, मदीना, भैणी चेले वाली, भिवानी रोड पर भाली आनंदपुर में चीनी मिल के पास और कॉलेज मोड़ पर चक्का जाम होगा। झज्जर रोड पर मायना और डीघल में जाम लगाया जाएगा। दिल्ली रोड पर कलावड़ और रोहद में किसान हाईवे जाम करेंगे। सोनीपत रोड को भालौठ के किसान जाम करेंगे। बहुअकबरपुर से भाली आनंदपुर चीनी मिल तक जाने वाले बाईपास पर माड़ौदी में जाम लगाया जाएगा। जबकि, बेरी रोड पर किसान बालंद में चक्का जाम करेंगे। जिले में सक्रिय दोनों प्रमुख किसान संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा और भाकियू (चढूनी) ने रविवार को भी गांवों में बैठकें कर किसानों को भारत बंद के लिए लामबंद किया। किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि किसान संगठनों ने जिला और प्रदेश स्तर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मिलकर समर्थन मांगा था। व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया है कि भारत बंद के दौरान बाजार दो घंटे तक बंद रखे जाएंगे। सांपला में बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। रोहतक शहर की व्यापार एसोसिएशन ने भी समर्थन का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सेक्टरों के लोगों ने भी समर्थन का एलान किया है। युवा, महिला, सामाजिक और कर्मचारी संगठन शहर में मार्च निकालकर भारत बंद के लिए समर्थन जुटाएंगे। सभी संगठनों के सदस्य आंबेडकर चौक पर इकट्ठे होंगे, वहां से शहर के अंदर मार्च करेंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित स्थल
हाईवे यहां लगेगा जाम
पानीपत रोड मकड़ौली टोल प्लाजा
जींद रोड लाखनमाजरा, टिटौली
हिसार रोड बहुअकबरपुर, मदीना, भैणी चेले वाली
भिवानी रोड भाली आनंदपुर, कॉलेज मोड़
झज्जर रोड मायना, डीघल
दिल्ली रोड कलावड़, रोहद
सोनीपत रोड भालौठ
गांवों में सभाएं कर किया लामबंद
किसान सभा और भाकियू (चढूनी) ने भारत बंद को कामयाब बनाने के लिए पिछले कई दिनों से गांवों में अभियान चला रखा है। गांवों में सभाएं कर किसानों को लामबंद किया जा रहा है। किसान सभा ने कई दिन पहले ही तीन टीमें गठित कर उन्हें वाहन उपलब्ध करवा दिए थे। ये टीमें रोहतक, सांपला, लाखनमाजरा, कलानौर और महम के गांवों में लगातार जा रही हैं। रविवार को प्रीत सिंह की अगुवाई में एक टीम ने किलोई खास, किलोई दोपाना समेत रोहतक शहर से सटे कई गांवों में सभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात सेवाओं को मिलेगी छूट
किसान संगठनों ने एलान किया है कि सोमवार को सार्वजनिक व निजी यातायात बंद रहेंगे। लेकिन सभी आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। इनमें अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत और बचाव कार्य, इमरजेंसी में फंसे लोग शामिल हैं। चक्का जाम से गुजरने वाले बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को छूट दी जाएगी।
अध्यापक संघ ने दिया समर्थन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर्मचारी भवन, रोहतक में हुई। राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा की अगुवाई में हुई बैठक का संचालन महासचिव प्रभु सिंह ने किया। बैठक में 27 सितंबर को किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन का फैसला किया गया।

जिलाधीश ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने भारत बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को जिले भर में कई अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट में एसडीएम राकेश सैनी व श्वेता सुहाग, जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, चीनी मिल महम के एमडी राजीव प्रसाद, निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार, चीनी मिल रोहतक के एमडी प्रदीप अहलावत, डीआरओ पूनम बब्बर, तहसीलदार मदनलाल, गुलाब सिंह व जिवेंद्र मलिक आदि शामिल हैं।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed