{"_id":"69f50979d1a7f3b3e60b6f15","slug":"there-was-no-purchase-in-the-market-till-4-pm-arrival-of-800-quintals-rohtak-news-c-17-roh1020-848792-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शाम चार बजे तक मंडी में खरीद नहीं, 800 क्विंटल की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शाम चार बजे तक मंडी में खरीद नहीं, 800 क्विंटल की आवक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले की अनाज मंडी में शुक्रवार को शाम चार बजे तक गेहूं का एक दाना भी नहीं खरीदा गया। इस समय तक मंडी में लगभग 800 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके लिए लगभग 11 गेट पास जारी किए गए। शाम चार बजे तक मंडी से लगभग 30,000 क्विंटल गेहूं की उठान हुई।
मंडी में वीरवार तक 9,72,350 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से लगभग 9,13,879 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से लगभग 5,60,193 क्विंटल की उठान हो चुकी है। यह कुल खरीद का लगभग 61 प्रतिशत से ज्यादा है। अब तक मंडी में 12,987 से अधिक गेट पास जारी किए जा चुके हैं।
मंडी में कई दिनों से लगातार गेहूं की आवक घटती जा रही है। औसतन गेहूं की आवक 600 से 700 क्विंटल तक पहुंच गया है। सीजन लगभग समाप्ति की ओर है। उठान भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में रोहतक के अलावा आठ मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है। इन सबको मिलाकर कुल 24,71,447 क्विंटल गेहू्ं की आवक, 22,49,128 क्विंटल गेहूं की खरीद व 14,47,586 क्विंटल की उठान की जा चुकी है।